Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर खीर का क्या है महत्व?

author-image
New Update
Sharad Purnima 2022

शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग विधि विधान से पूजा कर भगवान का आर्शीवाद लेते हैं। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए भी इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर क्यों खायी जाती है? आखिर शरद पूर्णिमा पर खीर का क्या है महत्व? चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है और इस उपाय को करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Sharad Purnima 2022: क्या है खास 

Advertisment

साल में एक बार आने वाली शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन पूजा करते वक्त शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी सभी दिशाओं में फैली होती है। अच्छी सेहत, लंबी आयु और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए आप भी शरद पूर्णिमा पर विधि विधान से पूजा करें। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष के दिन को हर साल शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन निकलने वाली चंद्रमा की किरणें अमृत के समान होती हैं। 

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर खीर का क्या है महत्व?  

शरद पूर्णिमा के दिन चांद की किरणों में खीर रखकर जरूर खाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर क्यों खायी जाती है? आखिर शरद पूर्णिमा पर खीर का क्या है महत्व? चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है। 

शरद पूर्णिमा के दिन से सर्दियों का आगमन हो जाता है और खीर गर्म होती है इसलिए भी इस दिन खीर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयुर्वेदाचार्य में भी इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 

Advertisment

शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से निकलने वाली किरणों को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य से अमृतमीय किरणें निकलती हैं। ऐसे में इन किरणों के नीचे रखी खीर सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है।  

Sharad Purnima 2022: कब है शरद पूर्णिमा 

शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को सुबह 03:41 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर 02:24 पर खत्म होगी। इस समय काल के दौरान कोई भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकता है। वहीं इस दिन शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय का समय शान 05:51 बजे बताया जा रहा है। 

शरद पूर्णिमा का व्रत Vrat Healthy Fasting Tips pooja Sharad Purnima 2022