Advertisment

Sonam Kapoor ने किया खुलासा क्यों आनंद आहूजा को पति के रूप में चुना

हाल ही में सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने पति आनंद कपूर को अपने पति के रूप में चुना, आइए जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में इस बॉलीवुड ब्लॉग में-

author-image
Aastha Dhillon
Dec 21, 2022 21:29 IST
Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मां सुनीता कपूर की पसंद को स्वीकार करते हुए कहा है कि आहूजा से शादी करने के उनके फैसले पर उनकी मां का काफी प्रभाव था और आज वह उस रिश्ते से काफी खुश भी है। उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर की भी तारीफ की। आइए जानते हैं मनोरंजन ब्लॉग के जरिए कि आखिर सोनम कपूर के इस निर्णय में और किसका योगदान था?

Advertisment

Sonam-Anand कब शादी के बंधन में बंधे

2018 में एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने शादी की थी। हाल ही में मंगलवार को, एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की कि आखिर फिल्म इंडस्ट्री में होते हुए भी उसने आहूजा को अपना पति क्यों चुना? इसके साथ उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि अनिल कपूर से शादी करके उन्होंने काफी अच्छा फैसला लिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने पिता के बारे में एक पोस्ट को फिर से साझा किया। सोनम कपूर ने यह भी बताया कि जीवन साथी में उनकी मां की पसंद का उन पर और उनकी बहन, producer stylist रिया कपूर पर क्या प्रभाव पड़ा है।

सोनम ने खुलासा किया कि उन्होंने आनंद को पति के रूप में क्यों चुना

Advertisment

बेटियों पर पिता के प्रभाव के बारे में एक पोस्ट में एक्टर अनिल कपूर को सोनम कपूर ने टैग किया गया था। उसने लिखा , “इसलिए रिया कपूर और मैंने आनंद आहूजा और करण बुलानी को चुना, क्योंकि मेरी मां सुनीता कपूर ने सही चुना। मैं माँ को श्रेय दे रही हूँ। ”

आखिर क्या किया था सोनम कपूर ने शेयर

उन्होंने लिखा था, जब आप अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते हैं तो आपकी बेटी नोटिस करेगी। आपकी बेटी बता सकती है कि जब आप अपनी पत्नी के बोलने पर ध्यान देते हैं या नहीं। आपकी बेटी आपको लोगों से बात करने का ढंग, उनके बारे में बात करना, रिस्पेक्ट करना, देखभाल करना और प्यार करना देख कर ही सीख रही है। आपकी बेटी लगातार आपके द्वारा की जाने वाली हर चीज पर नजर रख रही है। 

रिया कपूर और फिल्म निर्माता करण बुलानी की तुलना में, जिन्होंने पिछले साल 14 अगस्त को एक निजी समारोह में शादी की थी, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को मुंबई में एक grand होटल में शादी की। इस साल 20 अगस्त को कपूर और आहूजा ने अपने बेटे Vayu Kapoor Ahuja का दुनिया में स्वागत किया। एक्ट्रेस  ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वायु के जन्म के बाद से अपनी डिलीवरी और Postpartum journey के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक Pre-Mature डिलीवरी थी। नई मां ने यह भी खुलासा किया कि स्ट्रेचमार्क को रोकने के लिए उन्होंने क्या किया।

#Vayu Kapoor Ahuja #Sonam Kapoor
Advertisment