/hindi/media/media_files/0oUHZ5010SFkaSSSdyj4.png)
Swara Bhaskar Marriage
Swara Bhaskar Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा से ही दबंग रहे हैं और वह अक्सर बोल्ड पर्सनैलिटी की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में, स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता फहाद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है जिसके चलते वह काफी चर्चा में है।
कैसे और कब की अपनी शादी की न्यूज़ शेयर?
स्वरा भास्कर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज के बारे में बताया। उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर की जहां उन्होंने अपनी लवलाइफ के साथ साथ अपनी Court Marriage की डेट को भी रिवील किया। क्या आप जानते हैं, स्वरा ने कोर्ट मैरिज तो जनवरी में ही कर ली थी। लेकिन अभी मुंबई में सगाई हुई। जहां स्वरा भास्कर लाल साड़ी में मेहंदी लगाए नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही थी। स्वरा भास्कर के तमाम फैंस अचानक यूं उनकी शादी की खबरों को लेकर काफी हद तक सरप्राइज्ड हैं। आइए जानते हैं कैसे हुई दोनों की मुलाकात और फिर दोस्ती शादी तक कैसे हो कब पहुंची।
कैसी हुई स्वरा भास्कर की फहाद से मुलाक़ात
स्वरा भास्कर ने पति फहाद जिरार अहमद के साथ सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया उस इस वीडियो में उन्होंने फहाद यानी अपने पति की राजनैतिक रैलियों की झलक भी दिखाई। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने काफी कुछ बताया। जैसे उनकी पहली मुलाकात के बारे में, पहली सेल्फी, अपनी और फहाद की वॉट्सऐप चैट भी दिखाई। उस चैट में दिखाई दे रहा है फहाद ने स्वरा भास्कर को अपनी बहन की शादी में बुलाया जिसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी शूटिंग में बिजी हैं लेकिन फहाद की शादी में जरूर आएंगी।
कब किया कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन
स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के लिए 6 जनवरी 2023 को आवेदन किया था। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें दोनों कोर्ट में मैरिज के पेपर पर अपने रजामंदी से साइन करते नजर आ रहे हैं।
/hindi/media/post_attachments/ec05049c-107.webp)
बता दिया जाए, स्वरा भास्कर की फहाद जिरार अहमद के साथ पहली मुलाकात एक रैली के दौरान हुई थी। ये Protest Rally थी जहां वह नारे लगाती नजर आ रही हैं। उनके साथ फहाद भी हैं।
स्वरा भास्कर ने वीडियो में ये भी बताया कि बिल्ली भी दोनों की दोस्ती में काफी अहम हिस्सा रही है। दोनों के पास बिल्ली है। इसी बहाने अक्सर वीडियो कॉल पर दोनों की बातचीत होना शुरू हुई।
कौन हैं स्वरा भास्कर के पति ?
स्वरा के पति फहाद अहमद छात्र नेता और social worker हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने बायो में लिखते हैं कि वह समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। फहाद ने पिछले साल जुलाई में समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया था। वह उत्तर प्रदेश से है। उनका जन्म 2 फरवरी 1992 में बहेरी में हुआ। उन्होंने AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) से पढ़ाई की और फिर समाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करना शुरू किया।