/hindi/media/post_banners/epshLVY16KVRETsmn3Pz.jpg)
कपूर खानदान की बेटी से टेलीविजन क़्वीन बनने तक की कहानी। 7 जून 1975 को मुंबई महाराष्ट्र में जन्मी एकता कपूर, जाने माने एक्टर जितेंद्र कपूर और शोभा कपूर की बेटी हैं और गोलमाल फेम तुषार कपूर की बहन हैं। एकता कपूर आज, यानी 7 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। एकता भारतीय टेलीविजन और फिल्म प्रोडूसर होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी है। एकता को उनके वैरायटी शोज के कारण टेलीविजन क़्वीन के नाम से भी जाना जाता हैं।
कैसे हुई एकता के करियर की शुरुआत:
आज से करीब 25 साल पहले एकता कपूर ने मानो या न मानो सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में पैर रखा था। और तब से लेकर आज तक एकता ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा, वे सिनेमा की दुनिया में लगातार कामयाबी की सीढियाँ चढ़ती जा रही हैं और आज अपने करियर की बुलंदियों पर है। टीवी की दुनिया में सास-बहु से लेकर नागिन जैसे डेली सोप जो दर्शक बड़े ही चाव से देखते है, सब एकता कपूर की ही देन हैं।
एकता कपूर के 2000 के दशक के कुछ लोकप्रिय डेली शो:
- क्यूंकि सास भी कभी बहू थी।
- कहानी घर घर की।
- कभी सौतन, कभी सहेली।
- अपना सा।
- कसौटी जिंदगी की।
- कसम से।
एकता कपूर के कुछ अन्य लोकप्रिय शो:
- पवित्र रिश्ता
- बड़े अच्छे लगते हैं
- जोधा-अकबर
- नागिन
- कुमकुम भाग्य
- कसम तेरे प्यार की
- ये हैं चाहतें।
एकता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर की शुरुआत में ही एकता को एड और फीचर फिल्म प्रोड्यूसर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ काम करने का मौका मिला। एकता कपूर ने फिल्म निर्माण में गहरी दिलचस्पी होने के कारण फिल्म प्रोड्यूसर बनने की ठान ली थी।आज वो एक सफल फिल्म निर्माता ही नहीं बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजमेंट डायरेक्टर भी है।
एकता ने शादी क्यों नहीं की:
47 वर्षीय एकता आज भी कुँवारी है सलमान खान की ही तरह एकता ने भी अभी तक शादी नहीं की। एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने पिता द्वारा रखी गयी एक शर्त की कारण आज तक शादी नहीं की।
क्या थी एकता कपूर के पिता की शर्त?
एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान पिता द्वारा रखी गयी शर्त के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता यानी जितेन्द्र कपूर ने उनसे कहा था कि या तो तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम। चूँकि एकता शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए एकता ने अपने मन की सुनी और अपने काम और करियर को चुन लिया। उन्होंने अपनी शादी के ऊपर अपने काम को तरजीह दी और यही वजह है कि आज टीवी के सितारे एकता कपूर के सीरियल्स में काम करने के लिए एडी-चोटी तक का जोर लगा देते हैं।
एकता ने ये भी कहा था कि उनके साथ के कई दोस्तों की शादी हो गयी थी लेकिन अब उनके दोस्त फिर से सिंगल हैं। उन्होंने कहा कि मुझमे बहुत सब्र हैं इसलिए में इंतज़ार कर रही हूँ।
और वैसे देखा जाये तो आज के ज़माने में ये गलत भी नहीं हैं अब लड़कियां सेल्फ डेपेंडेंट हो रही हैं, उन्हें अपनी ज़िन्दगी जीने के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं हैं। आज के ज़माने में लड़कियां बिना शादी किये अपनी ज़िंदगी अपनी मर्ज़ी के मुताबिक जीना चाहती हैं और ऐसा करने के पर अब उनको समाज का भी कोई खौफ नहीं हैं।