Advertisment

5 Inspirational Books To Read : ये किताबें बदल सकती हैं आपकी ज़िन्दगी

author-image
New Update

जब कोई बच्चा स्कूल जाता है तो वह वहां बहुत कुछ सीखता है और वहां, वह उन सभी चीजों को सीखने की कोशिश करता है जो उसकी समझ को बढ़ा सकती हैं।  साथ ही वह रचनात्मक होने की कोशिश करता है।  यानी पढ़ने से बच्चे का दिमाग विकसित होने लगता है।

Advertisment

कुल मिलाकर पढ़ने से न केवल व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा होता है बल्कि उसे कई तरह से लाभ भी मिलता है जैसे ज्ञान, संचार कौशल विकसित करना, तनाव कम करना आदि।

पढ़ना आपको न केवल रचनात्मक रूप से बल्कि कल्पनात्मक रूप से भी बहुत मजबूत बनाता है।  साथ ही यह आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। 

क्या आपको पता है किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे किताबों का सबसे बड़ा हाथ होता है और कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र का ज्ञान किताब पढ़कर प्राप्त कर सकता है।

Advertisment

आज हम आपको 5 ऐसी किताबों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन में इंस्पायर होंगे और काफी तरक्की करेंगे।

1. The Art of Happiness by Dalai Lama

इस पुस्तक में मानवीय अनुभव के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें रोजमर्रा की समस्याओं को कैसे हल किया जाए ताकि आप एक सुखी जीवन जी सकें।  साथ ही, आप बेहद तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय में कैसे शांत रह सकते हैं यह बताया गया है। 

Advertisment

आइए जानते हैं कि इस किताब को पढ़ने के बाद आपको क्या सीखने को मिलेगा।

• स्प्रिचुअल होने के लिए आपको धार्मिक होने की आवश्यकता नहीं है।

•  एकमात्र निरंतर चीज परिवर्तन है।

Advertisment

•  अपनी सीमाएं जानें।

•  कैसे अपने क्रोध को अपनी शक्ति बनाएं।

• आप कैसे अपने आप को खुश रख सकते हैं हर स्थिति में।

Advertisment

2. The Alchemist by Paulo Coelho 

अलकेमिस्ट एक युवा चरवाहे लड़के की कहानी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए एक यात्रा पर जाता है और उस यात्रा में उसे बहुत ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है लेकिन कुछ समय बाद वह मुसीबत एडवेंचर का रूप ले लेती है। इस पुस्तक की मुख्य बात यह है कि इसमें बताया गया है कि अपने दिल की इच्छाओं को सुन करके अपने सपनों का पीछा करें। बहुत से लोगों का मानना है कि इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि यह आप की कहानी है।

तो आइए जानते हैं कि इस किताब को पढ़ने के बाद आपको क्या सीखने को मिलेगा।

Advertisment

• कोई भी कार्य करने से पहले हमें हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए।

• अपने सपने को तब तक ना छोड़े जब तक आप उसे पूरा ना करलें। 

• मुसीबतों से घबराए नहीं।

Advertisment

3. Ignited Minds by Dr. APJ Abdul Kalam 

यह पुस्तक विशेष रूप से देश के युवा छात्रों के लिए है। इसमें बताया गया है कि आप अपने जीवन को किस तरह देखें और कैसे अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखें और आप इतना इंस्पायरर हो जाए कि इस जीवन से अपनी दुनिया के लिए, अपने देश के लिए और अपने खुद के लिए कुछ बड़ा हासिल करने की सोच रखें।

इस किताब को पढ़ने के बाद आपको क्या सीखने को मिलेगा।

• संसाधनों की कमी हमारी समस्याओं का कारण नहीं है.

•  जीवन में कोई लक्ष्य होना बहुत जरूरी है।

•  अपने देश के लिय कुछ करने का जस्बा होना चाहिए।

4. Success Through a Positive Mental Attitude by Napoleon Hill 

यह पुस्तक self-improvement के लिए एक उत्कृष्ट पुस्तक है।  अपने सभी सपनों को साकार करना संभव है - बस सकारात्मक सोचें और खोजें कि आपके भीतर छिपी शक्तियों को कैसे जगाया जाए।  यह पुस्तक आपको बताएगी कि अपने सपनों का पालन करना और जीवन में सफलता प्राप्त करना कितना आसान है।

यह बुक पढ़ने के बाद आप जानेंगे कि हमेशा कैसे सकारात्मक रहें और अपने अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को कैसे निखारे। 

5. Don’t Sweat the Small Stuff, by Richard Carlson

ये पुस्तक आपको बताएगी कि कैसे हम अपने जीवन की छोटी-छोटी मुसीबतों से निपट सकते हैं, कैसे अपने जीवन के दुखों को कम कर सकते हैं और आप कैसे आप खुशहाल और सुकून भरा जीवन जी सकते हैं। इस में कई ऐसे प्रैक्टिकल टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से इंसान अपने जीवन को आसान और खुशहाल बना सकता है।

किताब
Advertisment