/hindi/media/media_files/5II6k2hWLTq56VloOADF.png)
These are the safest city for women in india: भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां की लगभग आधी आबादी महिलाएं है जो इस सदी में सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रह गई है। लेकिन यहां महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध (crime against women) दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। हम आए दिन कोई न कोई नया अपराध सुनते है और सहम जाते है। ऐसे में अगर कोई महिला अकेले रहना चाहती है या दूसरे शहर में यात्रा करना चाहती है तो उन्हें इसके बारे में बहुत सोच समझ कर फैसला लेना पड़ता है। आज एक कामकाजी महिला, एक कॉलेज या स्कूल जाने वाली लड़की, एक हाउसवाइफ या कोई भी महिला एक ऐसे जगह रहना चाहती है जहां वो सुरक्षित महसूस करे। अगर आप एक महिला है और अपने किसी काम, पढ़ाई या किसी भी सिलसिले में नए शहर में यात्रा करने या रहने का सोच रहे तो इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरिक्षत शहर( Safest Cities) कौन से हैं।
जानें भारत के कौन से शहर महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं
1. बंगलुरु ( कर्नाटक)
TCWI 2025 की रिपोर्ट में भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाले बेंगलुरु को महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों में शीर्ष पर माना गया है। ये देश का आईटी हब है जहां ज्यादातर लोग दूसरी जगहों से आए हैं। यहां की लगभग ज्यादातर रेजिडेंशियल बिल्डिंग और दुकानें 24 घंटे कैमरे की निगरानी में रहती हैं ताकि आप रात में चैन की नींद सो सकें। यह शहर बस और मेट्रो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। साथ ही यहां आपको कई सेफ्टी एप्स से भी आपातकालीन सुरक्षा मिल सकती है।
2. चेन्नई (तमिलनाडु)
तमिलनाडु भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है। इस रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों में एक माना गया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा के लिए लिए जाने जाना वाला ये शहर दक्षिण भारत की सांस्कृतिक राजधानी है। ये शहर अलग अलग महिला सुरक्षा सर्वे में टॉप पर रहा है।
3. पुणे (महाराष्ट्र)
दक्कन की राजधानी कहा जाने वाला महाराष्ट्र का पुणे शहर कई सर्वे में भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षित माना गया है। इस शहर में प्रदूषण भी कम है। अगर आप एक महिला है तो पुणे एक सुरक्षित और स्वागत करने वाला माहौल सुनिश्चित करता है। यह शहर आपको बेहतर हाइयर एजुकेशन, स्किल डेवलेपमेंट और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। यहां महिलाओं के लिए स्पेशल पुलिस और अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इसे एक आदर्श शहर बनाती है। ये शहर की आइटी प्रोफेशनलस को अपने तरफ आकर्षित करता है।
4. हैदराबाद (तेलंगाना)
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य की राजधानी है जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर है। यह शहर महिलाओं के लिए रोजगार और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में आगे है। इस शहर में अन्य महानगरों के मुकाबले अपराध दर काफी कम है जो इसे महिलाओं को लिए उपयुक्त शहर बनाता है।
5. मुंबई (महाराष्ट्र)
ऐसा कहा जाता है कि ये शहर कभी नहीं सोता है। ये शहर महिलाओं के लिए महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर माना जाता है क्योंकि यहां अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत पुलिस बल, और एक समावेशी वातावरण है. मुंबई पुलिस की सक्रिय उपस्थिति और ऑनलाइन सक्रियता है, जिससे शहर की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है। मुंबई में हमेशा चहल-पहल रहती है, जिससे आर रात में भी सड़कों पर आराम से घूम सकती है।