Advertisment

5 Signs Of Breast Cancer: भूलकर भी न करें नजरंदाज यह लक्षण

author-image
New Update

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सामान्य रुप से पाया जाता है। यह पुरुषों को भी हो सकता है। इस केंसर का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं है। लेकिन कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट केंसर होने के चांसेस ज्यादा होते हैं। कुछ महिलाओं में यह परिवार द्वारा मिली genes से भी होता है।

Advertisment

आपको ब्रेस्ट कैंसर होने का रिस्क ज़्यादा है अगर 12 साल की उम्र से पहले ही आपके पीरियड्स शुरू हो गए थे, ज्यादा उम्र पर मेनोपॉज शुरु हुआ या आप कभी प्रेग्नेंट नहीं हुए। यह सभी फैक्टर्स ब्रेस्ट कैंसर होने के चांसेस बढ़ा देते हैं।

यह जरूरी है कि ब्रेस्ट कैंसर का इलाज शुरुआती दौर में ही कर लिया जाए। आगे चलकर यह बडी समस्या का रूप भी ले सकता है। इसलिए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को अनदेखा ना करें। और कोई भी लक्षण दिखने पर सीधे अपने डॉक्टर से बात करें।

ब्रेस्ट कैंसर के इन लक्षणों को ना करें नजरंदाज -

Advertisment

1. ब्रेस्ट लंप्स (lumps) 

अगर आपको अपनी ब्रेस्ट में किसी भी तरह की बदलाव नजर आते हैं तो उनकी ध्यान से जांच करें। अपनी ब्रेस्ट को हर महीने चेक करते रहे। ब्रेस्ट में आने वाले बदलावों को जांचने का सबसे सही समय होता है पीरियड्स के कुछ समय बाद। अगर आपको अपनी ब्रेस्ट में किसी भी तरह का मोटापा या लंप्स मेहसूस होते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

2. निप्पल डिस्चार्ज

Advertisment

ब्रेस्टफीडिंग के समय निप्पल से सफेद दूधिया डिस्चार्ज आम बात है। लेकिन अगर आप बेस्टफीडिंग नहीं करा रहे हैं तो यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है। निप्पल से किसी भी तरह का डिस्चार्ज हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

3. ब्रेस्ट में सूजन आना

पीरियड्स के कुछ समय बाद तक ब्रेस्ट में सूजन आना साधारण बात है। सूजन आने से ब्रेस्ट का साइज और आकृति भी बदल सकती है। ऐसे में आपको ब्रा पहनने में मुश्किल भी आ सकती है। लेकिन यह कुछ वक्त में अपने सही रूप में वापस आ जायेगा। अगर मेंस्ट्रुअल साईकिल के अलावा कभी आपको यह लक्षण देखने को मिलते हैं तो इन्हे नसरंदाज न करे। यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है।

Advertisment

4. निप्पल का अपीयरेंस

आमतौर पर निप्पल बाहर की तरह उभरी हुई होती है। लेकिन कुछ महिलाओं की फ्लैट चेस्ट में यह अन्दर की तरफ होती है जो साधारण सी बात है। लेकिन किसी की निप्पल अगर वक्त के साथ बाहर से अन्दर की तरफ दब जाती है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

5. स्किन रैश

अगर आपकी ब्रेस्ट के आसपास की स्किन पर लाल हो जाती है या आपको इचनेस मेहसूस होती है तो यह इन्फ्लेमेटरी ब्रेस्ट केंसर का लक्षण हो सकता है। इसे नजरंदाज करने के बजाय अपने डॉक्टर से सलाह लें। यह कोई आम बात नही है।

ब्रेस्ट केंसर का लक्षण
Advertisment