Indian Weddings Unliked Points : यह बातें बनाती हैं इंडियन शादी को ख़राब

author-image
New Update

शादियों में जाना, नए नए कपड़े बनवाना, यम्मी खाना -खाना, लड़के वालों को चिढ़ाना, दूल्हे के जूते चुराना, और लड़के वालों से पैसे ऐंठना  ऐसी बहुत सारी चीज़ें हैं जो हर किसी को पसंद होती हैं लेकिन शादियों में कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो कई बार लोगों को पसंद नहीं आती ।  इसलिए नीचे ऐसी ही कुछ पसंद न आने वाली बातों के बारे में बताया गया है-

1. शादी का खर्चा 

Advertisment

क्या आप जानते है कि भारतीय शादियां में कितना खर्चा होता है ? आजकल भारतीय शादियों में 10 लाख रूपये को तो कोई महत्त्व ही नहीं दिया जाता।  शादियों में लोग आजकल 20  - 30 लाख तक यूँ ही पानी की तरह बहा देते हैं और इसमें भी शादी का  अधिकतम खर्चा दुल्हन के परिवार के जिम्मे आता है। देखा जाये तो ये बात किसी भी तरीके से सही नहीं है , अगर आपको शादी में इतना खर्चा करना भी है तो क्या ये सही नहीं होगा की दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार ही इस खर्चे में बराबर के हिस्सेदार हों

2. लगातार घूरने की आदत 

अक्सर शादियों में देखा जाता है कि जब कोई लड़की अपनी पसंद का लो कट , डीप नैक या बिना स्लीव्स का ब्लाउज पहनती है तो शादी में शामिल होने वाले बाकी लोग और यहां तक कि अधेड़ उम्र की औरतें तक उन लड़कियों को कच्चा खा जाने वाली नज़रों से देखती है जैसे कि समाज को व्यवस्थित तरीके से चलाने की सारी जिम्मेदारी इन औरतों के ही नाजुक कन्धों पर है। 

3. अगला नंबर किसका 

भारतीय शादियों में एक आम बात और भी है जो हर किसी ने कभी न कभी तो सुनी ही होगी।  बेटा तुम्हारा नंबर कब आएगा ? या फिर , अब तो तुम्हारा ही नंबर है बेटा।  अरे भाई, हम किसी और की शादी एन्जॉय करने आये है अपनी शादी का नंबर लगाने के लिए नहीं। 

4. मेकअप चेक करना 

Advertisment

जब भी आप किसी की शादी में जाएंगे तो वहां पर आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो बार बार आपको देख कर अपने बगल में बैठी हुई आंटी से खुसुर- पुसुर करेंगे, कि देखो कैसे सोती हुई उठ कर चली आयी है या फिर देखो कितना मेकअप लगा कर आयी है 

5. दुल्हन के लहंगे का रंग 

और तो और लोग दुल्हन को भी नहीं छोड़ते, अरे भाई आज तो दुल्हन को जीने दो, आज तो उसे अपने मन के हिसाब से कपड़े पहनने दो।  अगर दुल्हन शादी के लिए लाल या गुलाबी से हट कर कोई और रंग चुनती है तो लोग उसके लिए तरह तरह की बातें बनाना शुरू कर देते है कि आजकल की लड़कियों को तोह शर्म - लिहाज ही नहीं है सुहाग का जोड़ा लाल रंग का होता है और इसे देखो कैसे  रंग का लहंगा पहना है इसने। 

6. दुल्हन का डांस 

और कुछ नहीं तो औरतों को दुल्हन के सबके सामने  खुश हों कर, इधर -उधर चल- फिर कर डांस करने पर भी एतराज होता है।  ऐसा कहने वाली औरतों के मुताबिक लड़कियों को अपने माँ बाप का घर छोड़ कर शादी  करके अपने पति के घर जाने की बहुत जल्दी होती है।

भारतीय शादियां