Deaths In 2022: इन प्रसिध्द हस्तियों ने 2022 में कहा दुनिया को अलविदा

author-image
New Update

Deaths In 2022: यह कुछ प्रसिद्ध हस्तियां हैं जिनकी वर्ष 2022 में मृत्यु हो गयी 

Advertisment

गायकी के क्षेत्र का एक चमकता हुआ सितारा आज  एक बार फिर भारतीय संगीत जगत को वीरान कर गया। इन हस्तियों में शामिल हैं: 

के के:  बॉलीवुड के जाने माने गायक के के उर्फ़ कृष्ण कुमार कुन्नथ की। बीते रात किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका चहेता सिंगर यूँ अचानक दुनिया को अलविदा कह जाएगा। 53 वर्षीय  गायक के के ने मंगलवार को अपनी आखिरी साँस तब ली जब वह  कोलकाता के नज़रुल मंच पर एक कॉन्सर्ट में गाना गा रहे थे।  केके  के यूँ अचानक निधन से फिल्म और संगीत जगत के अलावा केके के फैंस को भी गहरा सदमा पंहुचा है और इस वक़्त के के की याद में सभी की आँखे नम हैं कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान अचानक केके  की तबियत ख़राब होने के कारण वे अचानक से गिर गए।  जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ते देख उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया , लेकिन जब डॉक्टर्स ने केके की जाँच की तो उन्हें मृत पाया गया।

सिद्धू मूसेवाला: इसी प्रकार 29 मई 2022 को भी पंजाबी संगीत जगत का एक अनमोल रत्न अपने चाहने वालो के मन में कभी न मिटने वाली टीस छोड़ कर चला गया।  पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात लोगों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  की गोली मार कर हत्या कर दी थी ।  28  वर्षीय मूसेवाला  गायक होने के साथ साथ  एक कांग्रेस नेता भी थे।  मूसे वाला ने पंजाब में कांग्रेस की टिकट पर मानसा जिले से विधानसभा का चुनाव लड़ा था मूसे वाला ने 2017  में  एक हिट गाने से पहले एक गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में पीछे मुड़ कर अगर देखें तो

Advertisment

बप्पी लाहिरी: बॉलीवुड के नामचीन गायक- संगीतकार बप्पी लाहिरी  का भी 17 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। लाहिरी  काफी समय से ऑबस्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी से ग्रस्त थे जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और जिसके चलते उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिकेटियर अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था लेकिन वह भी उनकी हालत में कोई सुधर नहीं हुआ।  फिर अचानक उनकी हालत और बिगड़ने के कारण अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गई 

लता मंगेशकर:  लता मंगेशकर का नाम कौन नहीं जानता।  लता मंगेशकर , भारत रत्न , पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, भारतीय सिनेमा की पहचान थी , जिन्होंने अपने जीवन की एक लम्बी पारी बॉलीवुड के नाम कर दी। मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निमोनिया और कोविड के कारण 6 जनवरी को मुंबई के ब्रीच केन्डी अस्पताल में निधन हो गया था।  92 वर्षीय लता दीदी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ फेमस शिवाजी पार्क में किया गया। लता दीदी को भारत की स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता था।  

कमाल खान: उत्तर प्रदेश की राजनीती पर अपनी उम्दा रिपोर्ट के लिए पहचाने जाने वाले काबिल और पुरुस्कार पत्रकार कमाल खान का  उनके ही लखनऊ स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। कमाल खान NDTV  के लिए काम करते थे और उन्होंने 3 दशक से भी अधिक समय तक NDTV  के लिए कार्य किया था।  कमाल खान को एक महान पत्रकार के रूप में हमेशा इस दुनिया में याद किया जाएगा।

Deaths In 2022