Advertisment

जानिए पुरुषों को किन बातों पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए

ब्लॉग : अगर आप कुछ पहनना पसंद करते हैं तो आप इसे पहन सकते हैं, यह मत सोचिए की लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे। जो कुछ भी करना चाहते हैं वह करें और बिना किसी डर के सबके सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
men, pic credit: gq india

men, image credit: GQ india

हमारे समाज में केवल महिलाएं ही नहीं, पुरुषों को भी अलग-अलग तरह के कारणों से दूसरों द्वारा आंका जाता है, लोग बहुत आसानी से किसी आदमी को जज कर लेते हैं और उन्हें उस विषय से असहज कर देते हैं। बचपन से हम सभी जानते हैं की लड़के रोते नहीं हैं क्योंकि वे बहुत मजबूत होते हैं, लड़कियां रो सकती हैं और अपनी भावनाओं को सबके सामने व्यक्त कर सकती हैं लेकिन लड़कों को किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की अनुमति नहीं है। यह अच्छा नहीं है क्योंकि हर कोई इंसान है और सभी को अपनी भावनाओं को सबके सामने व्यक्त करने का अधिकार है।

Advertisment

हम सभी सोचते हैं की पुरुषों को गुलाबी रंग की शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है लेकिन यह अच्छा नहीं है, पुरुष भी चाहें तो गुलाबी शर्ट पहन सकते हैं। लोग सोचते हैं कि गुलाबी लड़कियों का रंग है और पुरुषों को यह नहीं पहनना चाहिए और अगर पुरुष गुलाबी शर्ट पहनते हैं तो लोग उन्हें लड़की कहते हैं। ऐसे कई पुरुष हैं जो इस वजह से उदास हो जाते हैं कि यह किसी के लिए अच्छा नहीं है, हमें किसी के बारे में कुछ भी नहीं सोचना चाहिए।

हमें हमेशा पुरुषों को हर चीज के लिए सहज बनाने की जरूरत है ताकि वे जो कुछ भी करना चाहते हैं वह कर सकें और बिना किसी डर के सबके सामने अपनी भावनाओं को दिखा सकें। यहां आपको कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी जिनसे आपको शर्म नहीं आनी चाहिए।

किस तरह की बातों से पुरुषों को शर्म नहीं आनी चाहिए

Advertisment

men, pic credit: GQ1. पुरुषों को गुलाबी शर्ट और प्यारी टाई पहनने में शर्म नहीं करनी चाहिए, अगर आप पहनना पसंद करते हैं तो आप इसे पहन सकते हैं यह मत सोचिए कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे।

2. अपनी फीलिंग्स और इमोशंस सबके सामने शेयर करने में आपको शर्म नहीं आनी चाहिए, क्योंकि आप भी एक इंसान हैं और अपनी फीलिंग्स को सबके सामने शेयर करना बहुत जरूरी है।

3. कई पुरुषों को खाना बनाना बहुत पसंद होता है, आपको खाना बनाने में शर्म नहीं आनी चाहिए, अगर आपको खाना बनाना पसंद है तो आपको अलग-अलग रेसिपी बनानी चाहिए।

4. अगर आप सबके साथ आजाद होना चाहते हैं तो आपको आजाद होना चाहिए ये सोचने की जरूरत नहीं है कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे।

5. ऐसे कई पुरुष हैं जो अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाते हैं, अगर आपको नेल पेंट लगाना पसंद है तो आप इसे लगा सकती हैं।

पुरुषों शर्म
Advertisment