खाली पेट क्या क्या नहीं खाना चाहिए ?

author-image
Swati Bundela
New Update
खाली पेट क्या नहीं खाना

1. कॉफ़ी और चाय


वैसे तो हम सबकी आदत होती है कि हम सुबह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफ़ी पीते हैं क्योंकि इस से हमें लगता है कि हमारी नींद जल्दी खुल जाती है और हम रिफ्रेश हो जाते हैं। लेकिन इस से नुकसान भी होता है और गैस की समस्या हो जाती है।

2. खट्टी चीज़ें


अधिकतर खट्टी चीज़ें जैसे कि संतरा, आम और अमरुद वगेरा शाम के वक़्त खाना चाहिए। अगर इसको खाली पेट सुबह के वक़्त खाते हैं तो हमारे पेट में अकड़ बनता है और फ्रूट्स वगेरा सुबह सुबह खाने से हमारा डाइजेशन भी धीमा हो जाता है।

3. ठंडी चीज़ें खाली पेट क्या नहीं खाना 


सुबह उठकर अपने हमेशा से सुना होगा कि हजलका गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। । क्योंकि अगर आप सुबह सुबह उठकर ठंडा पानी या चीज़ें लेते हैं तो आपका गला ख़राब हो जाता है और आपकी म्यूकस मेम्ब्रेन को भी नुकसान पहुँचता है।

4. बिना पकी हुई चीज़ें


सुबह सुबह अगर आप खली पेट सलाद या फिर बिना पकी सब्जियां खाती हैं तो इस में मौजूद मोटा फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए पचाना मुष्किल हो सकता है। इसके कारण आपकी खाना पचने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है।

5. मिर्च मसाला


सुबह उठकर सबसे पहले सादा चीज़ें खाएं भले ही कुछ घंटे बाद मसाला वगेरा खालें। क्योंकि सुबह उठकर सबसे पहले अगर आप खाली पेट मिर्च मसाला खाते हैं तो आपके पेट में जलन और ऐंठन हो सकती है।
सेहत