Advertisment

सेफ सेक्स से जुड़े 4 महत्वपूर्ण बातें याद रखें

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स के साथ हमारे लिए अपनी सेहत का भी ध्यान रखना काफी जरूरी है। इससे आप और आपके पार्टनर दोनों STI जैसे कि HIV, gonorrhea, syphilis बीमारियों और प्रेगनेंसी से बच सकते हैं। सेफ सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण बातें याद रखें।
Advertisment


1. कंडोम का इस्तेमाल करें



कॉन्डम हमें STI से सुरक्षित रखता है और सेमें, वजाइनल फ्लूइड को हमारे शरीर में आने से रोकता है। इसके अलावा महिलाओं को अनवांटेड प्रेगनेंसी से भी बजाता है। कंडोम आपको सेफ सेक्स प्रदान करता है लेकिन 100 % कारगर नहीं होता है। इसका इस्तेमाल करने के बावजूद भी कई बार प्रेग्नेंट होने की संभावना होती है क्योंकि कई बार कंडोम के फटने का भी डर रहता है। लेकिन तभी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। यह हमें और बीमारियों से बचा सकता हैं। वैसे तो मिल कंडोम ज्यादा तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन आपके पार्टनर अगर मेल कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो महिलाओं के लिए फीमेल कंडोम भी आता हैं।
Advertisment


2. प्रेगनेंसी से बचने के लिए इस वक्त सेक्स करें



प्रेग्नेंट होने की संभावना पीरियड के वक्त सबसे कम रहती है। आप पीरियड के पहले दिन और उसके बीच में सेक्स कर सकते हैं। क्योंकि इस वक्त हम ओव्युलेट नहीं कर रहे होते है। लेकिन यदि आपके पीरियड्स के आखिरी दिन है और अपने जल्दी ओव्युलेट कर लिया तो प्रेग्नेंट होने की संभावना हो सकती है।
Advertisment


3. डॉक्टर से जांच करवाएं



सेक्स करने से पहले अपने पार्टनर और अपना दोनों का जांच कराएं की एड्स या एचआईवी जैसी कोई बीमारी तो नहीं है। इससे आप सुनिश्चित हो कर सेक्स कर सकते हैं। यदि आपके पार्टनर ऐसी कोई बीमारी से जूझ रहें हैं तो उनका समय से इलाज करवा सकते है।
Advertisment


4. ज्यादा लोगों के साथ सेक्स ना करें



ऐसा नहीं है कि अगर आप ज्यादा लोगों के साथ सेक्स नहीं करोगे तो आप ऐड्स,एचआईवी जैसी बीमारियों से बच सकते है। लेकिन ज्यादा संबंध बनाने से इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।‌ इसीलिए अगर आप एक के साथ भी सेक्स करें तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें।
सेहत सेफ‌ सेक्स
Advertisment