Advertisment

बातें जो वर्किंग विमेंस को कभी नहीं करनी चाहिए इग्नोर

बदलते समय के साथ महिलाओं ने भी कदम से कदम मिलाकर नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज महिलाएं सशक्त हैं एवं हर क्षेत्र के ऊंचे पदों पर भी कार्यरत है। ऐसे में अक्सर काम के साथ-साथ कुछ बातें छूट जाती हैं जिनका ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

author-image
Priya Singh
New Update
Working Women(Freepik)

(Image Credit - Freepik)

Things That Working Women Should Never Ignore: बदलते समय के साथ महिलाओं ने भी कदम से कदम मिलाकर नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज महिलाएं सशक्त हैं एवं हर क्षेत्र के ऊंचे पदों पर भी कार्यरत है। ऐसे में अक्सर काम के साथ-साथ कुछ बातें छूट जाती हैं जिनका ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। आप भी यदि वर्किंग वुमन है तो कभी भी इन बातों को इग्नोर ना करें जैसे कि सेहत, आराम, कसरत, अच्छा आहार और समय प्रबंधन-

Advertisment

बातें जो वर्किंग विमेंस को कभी नहीं करनी चाहिए इग्नोर

1. सेहत

कामकाजी महिलाएं अक्सर समय की कमी के कारण अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाती है। आप अपनी सेहत को कभी नज़रअन्दाज़ ना करें। यदि अत्यंत थकान महसूस हो, शरीर के किसी अंग में असामान्य बदलाव या दर्द हो, रोजमर्रा के काम करने में तकलीफ महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं नियमित तौर से अपना वार्षिक शारीरिक जांच करवाएं।

Advertisment

2. आराम 

काम के बाद आराम को प्राथमिकता दें। यह भी उतना ही जरूरी है जितना की कोई अन्य कार्य। काम के बाद भरपूर नींद अवश्य लें, इससे मन ताजा रहेगा और शरीर में फुर्ती बनी रहेगी।

3. व्यायाम 

Advertisment

अपनी दिनचर्या में व्यायाम को कभी ना भूले, यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक है। इससे आपके अंदर उर्जा का संचार होगा और कार्य में भी मन बना रहेगा। किसी भी कार्य को आप और अच्छे तरीके से कर पाएंगी।

4. अच्छा आहार

दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए पौष्टिक आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय की कमी के कारण या जल्दबाजी में अपने आहार को नजरअंदाज ना करें। मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स एवं अनाज अपने आहार में जरूर शामिल करें।

Advertisment

5. समय प्रबंधन

सारे कार्य सही समय और सही तरीके से पूर्ण कर सके इसके लिए समय प्रबंधन भी बहुत जरूरी है। अगले दिन आप दिन भर में क्या-क्या करने वाली है इसका प्लान पिछले रात को ही बना ले। जो काम ज्यादा आवश्यक है उनको प्लान में ऊपर रखें ताकि उन्हें करना आप ना भूले। किस काम में कितना समय लगेगा उस हिसाब से अपनी दिनचर्या पहले ही निर्धारित करें। ऐसा करने से आप अपने सारे कार्य समय पर कर पाएंगी।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन श्रुति का है।

Advertisment