Advertisment

Period Sex: पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान

आइए इस हैल्थ ब्लॉग के जरिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो हमें पीरियड सेक्स से पहले अपने दिमाग में रखने चाहिए। इससे ना केवल आपका रिलेशनशिप बेहतर होगा बल्कि सेहत में भी फायदा मिलेगा।

author-image
Aastha Dhillon
एडिट
New Update
sex myth

Tips for Period Sex

Period Sex: पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को एक गलत चीज माना जाता है। कई लोग पीरियड सेक्स करने से डरते हैं तथा कई लोग आज भी इसे एक टेबू (Taboo) टॉपिक मानते हैं। फिर भी कुछ लोग पीरियड सेक्स को अपनाते हैं। पीरियड्स सेक्स को करने से अनेक फायदे मिलते हैं जैसे कि पीरियड क्रैंप्स में राहत। परंतु हमें जानना होगा पीरियड सेक्स से पहले हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। आइए इस ब्लॉग के जरिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो हमें पीरियड सेक्स से पहले अपने दिमाग में रखनी चाहिए। इससे ना केवल आपका रिलेशनशिप बेहतर होगा बल्कि सेहत में भी फायदा मिलेगा।

Advertisment

पीरियड्स सेक्स के समय ध्यान रखें इन चीजों का

1. पार्टनर से बात करें

पीरियड सेक्स के अंदर एक जरूरी चीज होती है कि पीरियड सेक्स से पहले अपने पार्टनर से इस चीज के बारे में जरूर बात करें। यदि दोनों इस चीज के लिए कंफर्टेबल है तब ही पीरियड सेक्स को करना चाहिए। बात करने से दोनों व्यक्तियों के रिलेशनशिप में भी फायदा होता है। पार्टनर से इस बारे में बात करना पीरियड सेक्स को और भी आसान बना देता है।

Advertisment

2. पीरियड प्रोडक्ट्स को हटाए

अक्सर यह देखा गया है कि सेक्स से पहले दोनों पुरुष और महिला बहुत उत्तेजित हो जाते हैं। ऐसे में एक आम गलती होती है पीरियड्स में टेंपोन (Tampon), सैनिटरी नैपकिन को ना हटाना। यदि अगर प्रोडक्ट ना हटाए जाएं तो ये प्रोडक्ट्स दोनों पुरुष और महिला के जेनिटल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

3. टाॅवल या बेडशीट का प्रयोग करें

Advertisment

यदि आप पीरियड सेक्स कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले एक बड़ा टाॅवल या कुछ डार्क बेडशीट्स बिछाएं। ऐसा करने से यदि ब्लड बाहर आता भी है तो जा आपका बैड खराब नहीं करेगा यह आसान सा स्टेप्स आपके लिए काफी लाभदायक होगा।

4. इंटीमेट वाइप्स को रखे पास

पीरियड सेक्स के दौरान इंटिमेट वाइप्स (Intimate Wipes) को अपने आस पास ही रखें। इनको अपने पास रखने से यदि ब्लड का फ्लो ज्यादा होता है तो अपने जेनिटल्स की सफाई में मदद होगी। यह वाइप्स ना केवल सफाई तथा अपनी पर्सनल हाइजीन के लिए भी बहुत काम आते हैं ऐसे में पीरियड के समय एक अहम जरूरत बन जाते हैं।

Period sex taboo intimate Wipes Period Sex
Advertisment