Advertisment

Things To Do In Your 30's: 30 के बाद भी कर सकते हैं आप यह 8 चीज़ें

author-image
New Update

उम्र को लेकर भी स्टीरियोटाइप्स की कमी नहीं है। उम्र के साथ हर चीज को जोड़ दिया गया है। कितनी उम्र में क्या करना सही है क्या करना गलत? यह सब पहले से ही तय कर दिया जाता है। लेकिन यह सब किस हद तक सही है? किसी काम का उम्र से क्या लेना देना है। 30 की उम्र के बाद हजारों चीजें करने पर गलत ठहराया जाता है। क्योंकि यह चीजें तो 30 से पहले करनी चाहिए ना?

Advertisment

30 की उम्र के बाद भी कर सकतें हैं यह काम-

1. कार्टून पजामा पहनना

30 की उम्र के बाद जब कोई कार्टून पजामा पहनता है तो उस पर लोग हस्ते हैं। क्योंकि उनके लिए तो यह बच्चों वाली हरकतें हैं। लेकिन पजामा तो उम्र देखकर कभी नहीं बिकता। वो तो पसंद होती है। और हमें पसंद की इज्जत करनी चाहिए।

Advertisment

2. करियर बदलना

30 के बाद जब कोई करें बदलता है तो यह बहुत बड़ी बात मानी जाती है। क्योंकि इस वक्त में तो उसे अपने परिवार और बच्चे को संभालना है। ऐसे नहीं करियर को बदलने का रिस्क लेना सही नहीं समझा जाता। लेकिन ये नॉर्मल है।

3. डेटिंग करना

Advertisment

30 साल की उम्र के बाद लोगों से शादी की उम्मीद की जाती है। ऐसे में अगर कोई किसी को डेट कर रहा हो तो उसे समझाया जाता है कि यह इन कामों की उम्र नहीं है। लेकिन यह सबकी चॉइस होती है कि कोई इंसान अपनी जिंदगी कैसे बिताना चाहे। 

4. विडियो गेम खेलना

वीडियो गेम तो होते ही इतने मजेदार है कि कोई भी उनकी तरफ आकर्षित हो जाए। ऐसे में जान 30 की उम्र में लोग अपने दिल को खुश करने के लिए वीडियो गेम खेलते हैं तो यह बचकानी हरकत समझी जाती है। 

Advertisment

5. दोबारा पढ़ाई करना

30 की उम्र के बाद लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह कमाए और अपने परिवार को संभाले। ऐसे में जब कोई अपनी स्टडीज कंटिन्यू करने जाता है तो उसे स्ट्रेंजर की तरह देखा जाता है। लेकिन पढ़ाई का कोई वक्त नहीं होता इसलिए जब वक्त हो कर लेनी चाहिए।

6. नई हॉबी सीखना

Advertisment

स्टीरियोटाइप ने तो उम्र को भी नहीं छोड़ा। लेकिन ये स्टीरियोटाइप लोगों की आज़ादी के आड़े आने लगते हैं। तीस के बाद नई हॉबी सीखना बचकाना समझा जाता है। 

7. कैजुअल रिलेशनशिप्स

इस उम्र में आने के बाद लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह अपने रिलेशनशिप के बारे में सीरियस हो। कैजुअल रिलेशनशिप्स में होने पर ऐसा समझा जाता है कि वह व्यक्ति अपनी उम्र का ख्याल नहीं करता।

8. एम्यूजमेंट पार्क में मजे करना

एम्यूज़मेंट पार्क और गार्डन जैसे मनोरंजक जगहों को बच्चों के लिए ही अच्छा माना जाता है। जब कोई ज्यादा उम्र में ऐसे मस्ती कार्य है तो लोग स्टीरियोटाइप करने लगते हैं।

स्टीरियोटाइप्स
Advertisment