Postpartum Care: जानिए डिलीवरी के बाद क्या करें और क्या ना करें

बच्चे के पैदा होने के पहले जितनी एक मां की केयर होनी चाहिए उतनी ही केयर बच्चे बाद भी होनी चाहिए। आइए आज के इस हैल्थ पैरेंटिंग ब्लॉग में जानते हैं डिलीवरी के बाद क्या करें और क्या ना करें l-

author-image
Vaishali Garg
New Update
post pregnancy weight loss

Postpartum Care Tips

Postpartum Care Tips: हर माँ की तरह आप भी चाह रही होंगी कि आप अपने नवजात शिशु के साथ अच्छे से अच्छा समय बिता पाएं। मगर डिलीवरी के बाद आप अचानक एकदम निश्चिन्त नहीं हो सकती। आपको खुद का अधिक ख्याल रखना है ताकि आप गर्भावस्था के बाद होने वाली समस्याओं से बच सकें। आइये जानते आज के इस ब्लॉग में डिलीवरी के बाद क्या करे और क्या ना करें।

Postpartum Care Tips-

1. दवाएं लेना ना छोड़ें

Advertisment

डिलीवरी के बाद आप डॉक्टर की बताई दवाएं ले कई महिलाएं सोचती हैं कि एक बार बच्चा होने के बाद उन्हें डिलीवरी  वाले विटामिन लेने की जरुरत  नहीं है। यदि आप ब्रैस्ट फीडिंग  करा रही हैं, तो आपके शरीर को गर्भावस्था के दौरान जैसे अधिक विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। आपको इस मामले में अपनी डॉक्टर की सलाह को फॉलो  करना चाहिए।

2. एक-दो घंटे ही लोगों से मिले

संभव हो तो दो सप्ताह बाद ही लोगों को मिलने के लिए कहें। जितना हो सके उतना आराम करें। बहुत कम लोगों से मिले, ज्यादा बाहरी लोगों से ना मिले क्योंकि आप इस समय बहुत कमजोर होती हैं, और बच्चे के बहुत नजदीक होती है, इसलिए आपको कोई भी संक्रमण जल्दी हो सकता है। अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम करें वा कुछ हफ्ते लोगों से खासकर बाहर ही लोगों से कम ममिलें।

3.  क्या खाएं

खजूर डिलीवरी के तुरंत बाद खजूर खाने से खून कम निकलता है। इसका मतलब है कि रक्‍तस्राव कम होता है। फलों के साथ ओटमील डिलीवरी के बाद कब्‍ज दूर करने या पाचन को दुरुस्‍त करने के लिए फाइबर युक्‍त आहार की जरूरत होती है। ओटस फाइबर से भरपूर होते हैं। पोषक तत्‍वों की मात्रा बढ़ाने के लिए आप इसमें फल या सूखे मेवे भी डाल सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां  ब्रोकली, पालक और केल कई तरह के पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। ये प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने में भी मदद करती हैं। इनमें कैल्शियम और आयरन होता है जो कि डिलीवरी के बाद ब्रेस्‍ट मिल्‍क बनाने में मदद करते हैं।

4. जंक फ़ूड खाने से परहेज करें

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान जंक फूड खाने से परहेज करना ही बेहतर होगा। जंक फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है। जंग फूड वैसे भी व्यक्ति को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचाता है। आप कुछ महीनों के लिए जंग फूड का बिल्कुल भी उपयोग ना करें क्योंकि आपकी बॉडी ऑलरेडी कमजोर होती है ऊपर से आप बच्चे के नजदीक होते हैं उसको ब्रेस्टफीड कराती हैं, आपके बच्चे लिए जंक फूड नुकसानदायक हो सकता है।

Postpartum Care Tips जंक फूड Postpartum Care Postpartum