2023 के टॉप 10 हिट गाने

म्यूजिक हम सब अधिकतर लोगो के रोजाना मनोरंजन का एक माध्यम होता है। फिल्में, वीडियोज, टीवी सेरिअल्स, वेब शोज़, इनसब में ही गानो का उपयोग होता ही है। गानों के भी अलग अलग प्रकार होते हैं, जैसे कि रॉक, पॉप, इंडी इत्यादि। 

author-image
Ayushi Jha
New Update
best songs of 2023(freepik)

Top 10 Hit Songs Of 2023(image source: freepik)

Top 10 Hit Songs Of 2023: म्यूजिक हम सब अधिकतर लोगो के रोजाना मनोरंजन का एक माध्यम होता है। फिल्में, वीडियोज, टीवी सेरिअल्स, वेब शोज़, इनसब में ही गानो का उपयोग होता ही है। गानों के भी अलग अलग प्रकार होते हैं, जैसे कि रॉक, पॉप, इंडी इत्यादि। 

2023 के टॉप 10 हिट गाने

Advertisment

2023 में भी बहुत ही सारे बेहतरीन आर्टिस्ट ने ऐसे गाने बने जो की पूरे देश और दुनिया ने सुना और उसे अपना प्यार दिया है। आइये इस ब्लॉग में पढ़े 2023 की 10 टॉप गाने जो सबकी जुबां पर हैं और आसानी से नहीं उतरे हैं। 

1. चलैया 

अरिजीत सिंह द्वारा गया हुआ यह गाना, इस साल में सबसे मशहूर हुआ है। शाहरुख़ खान की ब्लॉकबस्टर जवान मूवी के इस गाना में, शिल्पा अरोरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। यह एक बहुत ही खूबसूरत डांस ट्रैक है जो आपको इस पर थिरकने पर मजबूर कर देता है।

2. पहले भी मैं

विशाल मिश्रा की आवाज में, एनिमल का यह गाना, यह गाना एक बहुत ही प्यारा ट्रैक है. अगर आपको धीमे रोमांटिक गाने पसंद हैं तो आपको इसे सुनना चाहिए।

3. हुस्न 

Advertisment

अनुव जैन का यह गाना, हाल ही में रिलीज़ हुआ है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. अनुव जैन एक इंडी कलाकार हैं जो पूरे देश में मशहूर और लोकप्रिय हैं।

4. हीरिये 

जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह का यह गाना ही ट्रेंडिंग रहा है। यह एक म्यूजिक वीडियो का गाना है जिसपे आप यूट्यूब पर देख सकते है। 

5. सतरंगा

यह गाना फिर से फिल्म एनिमल का है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है और यह एक बहुत ही सुंदर रोमांटिक ट्रैक है।

6. व्हाट झुमका

Advertisment

व्हाट झुमका, पुराना गाना, झुमका गिरा रे का रीमेक है। इसे अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है। ये गाना करण जौहर की ब्लॉकबस्टर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना है। ये एक डांस नंबर है.

7. जानिये

विशाल मिश्रा का गया ये गाना, नेटफ्लिक्स की फिल्म चोर निकल के भागा का है। इसमें सनी कौशल और यामी गौतम हैं। यह एक रोमांटिक ट्रैक है। 

8. तुम क्या मिले 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ये गाना मशहूर जोड़ी अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। ये एक बहुत ही ट्रेंडिंग रोमांटिक हिट है 2023 में। 

9. मेरे महिये जिन्ना सोना

Advertisment

दर्शन रावल का ये गाना, एक वेडिंग ट्रैक है जो सोशल मीडिया पर बहुत मशहूर हुआ है। ये गाना को बहुत ही ज्यादा लोगो ने अपना प्यार दिया है।

10. जादुई

तू झूठी में मक्कार का ये गाना जुबिन नौटियाल ने गाया है। ये फिल्म भी रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर रही है 2023 में। ये एक रोमांटिक ट्रैक है।

गाने