Advertisment

UGC NET 2023 Latest Updates:29 दिसंबर से 17 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन

UGC NET 2023 Latest Updates:29 दिसंबर से 17 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन। NTA 83 अलग-अलग विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में UGC NET 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। जाने अधिक जानकारी इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Ugc net

UGC NET 2023

UGC NET 2023 Latest Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 29 दिसंबर 2022 से शुरू हो गई है। यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2023 जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 है।

Advertisment

UGC NET Exam 2023

आपको बता दें की रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल गया है, पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। NTA को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो भारतीय विश्वविद्यालयों में 'assistant professor' और 'junior research fellowship' और 'सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।  

NTA 83 अलग-अलग विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में UGC NET 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में होगी। एक शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।  UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। आपको बता दें की उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के बीच चयन कर सकते हैं।

UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने UGC NET के registration और परीक्षा की तारीखों (UGC NET 2023 Exam Date) की पुष्टि करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 का कार्यक्रम: ऑनलाइन आवेदन पत्र 29 दिसंबर 2022 से 17 जनवरी 2023 (शाम 05:00 बजे तक) जमा करना और परीक्षा की तारीख 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक है।"

UGC UGC NET Exam UGC NET 2023 UGC NET 2023 Latest Updates NET Assistant professor junior research fellowship
Advertisment