Advertisment

Vastu Tips: क्या आप भी खरीदते है रविवार को यह चीजें? होता है अपशगुन

author-image
New Update
vastu

वास्तु शास्त्र का मानना है किसी भी घर और गृहस्ती पर वास्तु का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव होता है। घर के वास्तु के लिए ऐसी बहुत सी चीजें बताई जाती हैं जिन्हें करने से घर में बरकत आती है। तो वहीं कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें करने से वास्तु बिगड़ सकता है। यह अशुभ होती है और इनसे घर पर विपदाये आ सकती हैं।

Advertisment

आपको हर सामान खरीदने का सही समय पता होना चाहिए। यह वास्तु से संबंधित होता है। रविवार के दिन कुछ सामान खरीदने से अपशकुन हो सकता है। इसलिए आपको रविवार के दिन यह वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।

1. लकड़ी का सामान

रविवार के दिन अधिकतर लोगों की छुट्टी होती है और वह खरीदारी करने निकल पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने के लिए बिल्कुल शुभ नहीं होता है। इन वस्तुओं में लकड़ी का सामान भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन लकड़ी का सामान घर लाने से दरिद्रता आती है।

Advertisment

2. लोहे का सामान

आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। यह दिन भगवान शनि का होता है और लोहे का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। यह केवल शनिवार को ही नहीं बल्कि रविवार को खरीदना भी अशुभ होता है।

3. गाड़ी

Advertisment

हर गाड़ी को बनाने में लोहे का भरपूर इस्तेमाल होता है। बिना लोहे की कोई गाड़ी बन ही नहीं सकती। इसलिए रविवार के दिन गाड़ी भी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि इसमें लोहा मौजूद होता है।

4. गार्डेनिंग की वस्तुएं

रविवार की छुट्टी है और अपने बगीचे में गार्डेनिंग करने का सोच रहे हैं? बिल्कुल कीजिए लेकिन अगर आपको गार्डेनिंग की किसी चीज को खरीदना है तो रविवार के दिन बिल्कुल ना खरीदें। रविवार के दिन गार्डन इन की चीजें खरीदने से धन कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Advertisment

5. हार्डवेयर

अगर आप इस रविवार को अपने लैपटॉप के लिए एक नया माउस लाने की सोच रहे हैं तो ख्याल मन से निकाल दीजिए। वास्तु के अनुसार रविवार के दिन हार्डवेयर खरीदने से घर में या ऑफिस में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

6. घर बनाने का सामान

अपने नए घर के लिए सामान खरीदने का सोच रहे हैं तो रविवार का ख्याल अपने मन से जरूर बाहर निकाल दें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रविवार के दिन घर बनाने का सामान खरीदने से घर के काम में रुकावटें आती हैं और काम को सफल होने में भी समय लग जाता है।

वास्तु
Advertisment