Vidya Balan Perfect Response : सलमान और शाहरुख़ की चॉइस पूंछने पर

author-image
Swati Bundela
New Update

विद्या के इंस्टाग्राम क्वेश्चन आंसर में कैसे कैसे सवाल पूछे गए ?


जैसे ही विद्या ने आस्क मी एनीथिंग वाला सेशन स्टोरी पर डाला सभी ने इनसे कई तरीके के सवाल पूछें इनके पर्सनल लाइफ से जुड़े और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े। ऐसे ही इनका सेशन चलता रहा लेकिन एक फैन ने इन से शारुख और सलमान खान में से किसी एक को लेकर पूंछा। विद्या ने अपने हस्बैंड की फोटो खुद के साथ पोस्ट करके उस पर लिखा मेरा शाहरुख़। फैंस ने इन से इनकी रिलेशनशिप और कमिटमेंट को लेकर पूंछा जब भी इन्होने अपने हस्बैंड सिद्धार्थ रॉय कपूर एक साथ फोटो शेयर की।

विद्या बालन अभी किस फिल्म में नज़र आने वाली हैं ?


विद्या जल्द ही उनकी फिल्म शेरनी में नज़र आने वाली हैं। ये अमेज़न प्राइम पर 18 जून को रिलीज़ की जाएगी। इसका ट्रेलर भी 6 जून को रिलीज़ हो चूका है और लोगों को पसंद भी आया है।

शेरनी फिल्म में क्या क्या देखने को मिलेगा ?


ये फिल्म अमित मसूरकर ने बनाई है और ये इस से पहले अवार्ड विनिंग फिल्म जैसे कि न्यूटन भी बना चुके हैं। इस फिल्म में इन्होंने दर्शाया है कि कैसे पैट्रिआर्की हमेशा महिलाओं को दबाती आयी है और महिलाओं को इस से उभरने के लिए कितनी मेहनत करनी पढ़ती है।

फिल्म को देखते वक़्त हमारे मन में कई सवाल आते हैं कि क्या हमें कोई अधिकार है नेचर पर अपना इतना अधिकार ज़माने का या उन पर इतनी बंदिशे लगाने की। इस फिल्म में दो कहानियां एक साथ नज़र आती हैं एक इंसान और नेचर की और दूसरी महिला और पैट्रिआर्की की। इस फिल्म के ज़रिए हमें कई सवालों के जवाब मिलेंगे जिनको लेकर हम कंफ्यूस रहते हैं।

शेरनी फिल्म की कहानी क्या है ?


फिल्म में विद्या बालन एक फारेस्ट अफसर का किरदार निभा रही हैं जो कि इंसानों और जानवरों में तालमेल बैठाने की कोशिश करती हैं। इस में यह एक शादीशुदा महिला होती हैं और समाज के कई चीज़ों से लड़ रही होती हैं। विद्या हमेशा से ही कुछ हटकर फिल्में करती आयी है जो कि साधारण मुद्दों और मसालेदार फिल्मों से एकदम अलग होती हैं।
एंटरटेनमेंट