Happy Birthday Virat Kohli: विराट के बर्थडे पर जानें उनकी लव स्टोरी के बारे में

Vaishali Garg
05 Nov 2022
Happy Birthday Virat Kohli: विराट के बर्थडे पर जानें उनकी लव स्टोरी के बारे में

Virat Kohli And Anushka Sharma

Happy Birthday Virat Kohli: भारत के बहुत ही फेमस क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर अपनी पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा के बारे में अधिकतर बातें करते नजर आते रहते हैं। विराट कोहली हमेशा यह चीज स्वीकार करते हैं कि अनुष्का शर्मा ने उन्हें कैसे एक बेहतर इंसान बनाया। शादी के पहले भी विराट का जीवन बहुत अच्छा था लेकिन विराट हमेशा कहते हैं यह चीज की शादी के बाद उनका जीवन और अच्छा हो गया है उनकी लाइफ को मीनिंग मिल गई है। इस कपल की शादी इटली में हुई थी। इन दोनों को लेकर मीडिया में आए दिन बहुत सी खबरें आती रहती हैं। दोनों के बहुत चाहने वाले हैं।

आइए आज विराट कोहली के जन्मदिन के दिवस पर जानते हैं आज के इस ब्लॉग में उनकी लव स्टोरी के बारे में, वैसे तो उनकी लव स्टोरी किसी से नहीं छुपी है लेकिन आइए जानते हैं शुरुआत से कैसे, कब और कहां अनुष्का से मिले थे विराट।

जानिए कब और कहां मिले थे विराट अनुष्का से

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2013 में एक शैम्पू ब्रांड के एक विज्ञापन के सेट पर मिले थे एक दुसरे से और विज्ञापन में उनकी केमिस्ट्री ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। लेकिन तब किसी भी प्रकार की कोई कंफर्मेशन नहीं थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को एक-दूसरे से मिलने जाते देखा गया और अनुष्का को स्टेडियम में विराट के लिए चीयर करते देखा गया। जल्द ही, कपल ने अपने रोमांस को स्वीकार कर लिया, और विराट को अर्धशतक बनाने के बाद अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस करते हुए भी देखा गया और जब उनके प्रशंसक ने उनके खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें निशाना बनाना शुरू किया, इस बात को लेकर विराट ने एक्शन भी लिया तब बहुत से लोगों को यह यकीन हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद, इस कपल ने आखिरकार अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार कर लिया और हाथ पकड़कर रेड कार्पेट पर चलते हुए देखे गए और सभी को अपनी मनमोहक केमिस्ट्री इनका फैन बना दिया।

2015 में आईं थीं दोनो के ब्रेकअप की खबरें

2015 में, उनके बड़े ब्रेकअप की खबरें बहुत ट्रेंड कर रहीं थी। उस समय मीडिया में बहुत सारी खबरें आ रही थी इन दोनों के अलग होने की किसी का कहना था कि अनुष्का के काम से विराट को परेशानी थी तो कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि अनुष्का शादी के लिए नहीं हो रही थी तैयार ऐसी बहुत सारी खबरें थी लेकिन किसी भी खबर पर किसी भी प्रकार का कन्फर्मेशन अब तक नहीं है। विराट और अनुष्का की ब्रेकअप की खबरें सुनकर उनके फैंस बहुत ही दुखी हो गए थे जिससे उनका खुद का दिल टूट गया हो।

ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाए विराट और अनुष्का एक दूसरे से

साल 2016 के आखिरी कुछ महीनों में विराट और अनुष्का को साथ-साथ कुछ इवेंट्स में जाते हुए देखा गया तब यह अंदाजा लगाया गया कि आप दोनों के बीच सब कुछ सही है। दोनों को एक दूसरे के काम पर जाते हुए देखा क्या अधिकतर अनुष्का को विराट के लिए चेयर करते स्टेडियम में देखा गया।

2017 में की थी दोनों ने शादी

आपको बता दें अनुष्का और विराट ने 2017 में मीडिया की चकाचौंध से दूर, टस्कनी शादी करने के बाद सभी को चौंका कर दिया था। इस जोड़े को अपने परिवार और दोस्तों के साथ देश से बाहर जाते देखा गया।
दोनों की प्यारी शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करतीं रहती हैं। जहां अनुष्का अपने लाइट पिंक रंग के लहंगे में किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं, वहीं विराट बिल्कुल किंग की तरह आकर्षक लग रहे थे। बाद में इस कपल ने मुंबई और दिल्ली में भव्य शादी के रिसेप्शन को ऑर्गेनाइज किया था।

2021 में वामिका के माता-पिता बने कोहली और अनुष्का

साल 2021 जनवरी में Virat Kohli और Anushka Sharma ने अपने घर नन्हे मेहमान वमिका का स्वागत किया। विराट अनुष्का ने यह खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को दी थी। आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा आपको कैसी लगी विराट और अनुष्का की लव स्टोरी कौन सा पहलू सबसे ज्यादा पसंद आया।

अगला आर्टिकल