Want Glowing Skin? खाएं ये 20 फूड, त्वचा रहेगी जवान

author-image
New Update

हर चमकती त्वचा के पीछे एक राज होता है। लोग अक्सर अपनी रूखी त्वचा और दाने व मुंहासे जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। गर्मी के मौसम मैं तो टैनिंग और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी लोगों को तंग कर देती हैं। ऐसे में वे फैसला नहीं कर पाते की अपनी त्वचा को ताज़ा और चमकदार बनाए रखने के लिए क्या करें।

Advertisment

आज हम आपके सामने ऐसे भी फूड्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपकी त्वचा से जुड़ी सभी परेशानी का हल कर देंगे। 

खूबसूरत त्वचा के लिए 20 बेस्ट फूड्स -

  1. तरबूज़

तरबूज का 80% हिस्सा पानी होता है। यह गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह कॉलेजन की रिलीज को कम करता है और झुर्रियों को चेहरे पर आने से रोकता है।

2. ग्रीन टी

हम आपको बता दें कि ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स होता है जो इससे एक एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। यह मुहासे की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन k आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम करता है।

Advertisment

3. टमाटर

टमाटर लाइकोपीन का अच्छा स्रोत है। लाइकोपीन त्वचा का सूरज की यूवी किरणों से बचाव करता है। एक स्टडी में बताया गया है जो इंसान रोज 5 चम्मच टमाटर का पेस्ट खाता है उसकी त्वचा 33% ज़्यादा सुरक्षित रहती है।

4. गाजर

संतरी रंग की इस सब्जीमें बीटा कैरोटीन नाम का पदार्थ पाया जाता है। यह विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। इससे त्वचा पर ऑयल प्रोडक्शन कम होता है और निखार आता है।

5. एवोकाडो

एवोकाडो का इस्तेमाल बहुत सारे फेस मास्क में भी किया जाता है। क्योंकि यह विटामिन डी, ए, के और फैट्स से भरपूर होता है। शायद ही ऐसा कुछ होगा जो यह हमारी त्वचा के लिए नहीं कर सकता।

Advertisment

6. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में मौजूद लगभग 75% मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। जो हमारी सेहत को दुरुस्त करने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं।

7. अखरोट

अखरोट कोलेजन की रिलीज को बढ़ाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को लचीला बनाए रखता है और उसे डैमेज होने से बचाता है। ओमेगा 3 स्ट्रेस कम करता है और हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम करता है।

8. संतरा

संतरा विटामिन सी का बहुत महत्वपूर्ण स्रोत है। रिसर्च से पता चला है जो लोग विटामिन सी से भरपूर फूड खाते हैं उनके चेहरे पर झुर्रियां और उम्र से संबंधी बीमारियां नहीं होती।

Advertisment

9. केल

केल हरी पत्ती जैसा दिखने वाला फूड है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है। हमने पहले भी पढ़ा कि विटामीन ए रेटिन A में पाए जानें वाला पदार्थ है जो पिंपल्स, स्कार्स और स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने में मददगार है।

10. बादाम

बादाम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र को दिखने नहीं देते और स्किन कैंसर से बचाते हैं। यह त्वचा के सूखेपन को भी दूर करता है।

11. अंडे

अंडा और मीट प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसमें पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स कोलेजन रिलीज को बढ़ाते हैं जो त्वचा को डैमेज होने से बचाता है। हमारी बॉडी को 1 मील में 30 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

Advertisment

12. दूध

दूध में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही यह विटामिन डी और ए का अच्छा स्रोत है। विटामिन बी त्वचा को झुर्रियां और डिस्कलरेशन से बचाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन त्वचा के लिए लाभदायक होता है।

13. सनफ्लावर ऑयल

सनफ्लोअर ऑयल में लिनोनिक की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा के सेल्स मेंब्रेन को सपोर्ट करता है। यह बढ़ती उम्र से होने वाली इन्फ्लेमेशन की समस्या को कम करता है।

14. शिमला मिर्च

हरी और पीली शिमला मिर्च carotenoids से भरपूर होती हैं जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह सूरज से होने वाली परेशानियों से हमे दूर रखता है।

Advertisment

15. बैरी

फलों और सब्जियों में उनके खुद के एंटी ऑक्सीडेंट रंग के साथ मिले हुए होते हैं। बैरी इसका एक अच्छा उदाहरण है। त्वचा को ताजा रखने के लिए ब्लूबेरी रसबेरी और चेरीज जैसे फल खाने चाहिए।

16. ब्रोकोली

अगर आपको कभी सिर्फ एक सब्जी खाने हो तो ब्रोकोली खाएं। इसमें त्वचा के लिए जरूरी विटामिन ए सी और के प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही यह डार्क सर्कल्स को कम करता है और चोट की रिकवरी जल्दी करने में सहायक है।

17. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल बहुत ही प्रसिद्ध एंटीऑक्सीडेंट है। साथ ही इसमें ज्यादा को को और कम शुगर होती है। 

Advertisment

18. योगर्ट

ग्रीक योगर्ट चेहरे पर से झुर्रियां और झाइयां गायब करने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी प्रचुर मात्रा में होता है जो हमारी त्वचा के लिए गुणकारी है।

19. अनार

हमार में पॉलिफिनॉल्स की मात्रा अच्छी होती हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। यह हमारे ब्लड फ्लो को रेगुलेट करता है और हमारी त्वचा को ग्लो कराता है। यह हमारा खून साफ करता है।

20. राजमा

राजमा फाइबर से भरपूर फूड है। फाइबर और जिंक हमारी त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हमें अपनी संतुलित आहार में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

स्किन