Weekly Horoscope: 13 नवंबर से 19 नवंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर बार की तरह इस बार भी हम आपके लिए इस सप्ताह का राशिफल लेकर आए हैं तो आइए जानते हैं आज के इस ब्लॉग में की 13 नवंबर से 19 नवंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल ज्योतिष डिविनेशन द्वारा।


Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी हो रही है, लेकिन सोमवार और मंगलवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। विशेष रूप से आपका वैवाहिक सुख प्रभावित हो सकता है। परिजनों से नम्रतापूर्ण व्यवहार करें। बुधवार से समय आपके पक्ष का होने लग जाएगा। भाग्य का अनुकूल सहयोग भी मिलेगा।

2. वृषभ राशि  

यह सप्ताह आपके लिए उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। वैसे समय आपके पक्ष का ही रहने वाला है, लेकिन आपको सभी के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार करना है। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन धन का लेन - देन बहुत सोच - समझकर करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है।


3. मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके लिए उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। वैसे समय आपके पक्ष का ही रहने वाला है, लेकिन आपको सभी के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार करना है। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन धन का लेन - देन बहुत सोच - समझकर करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है।

4. कर्क राशि

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत कुछ मानसिक समस्याओं से हो सकती है और इस सप्ताह आपको धन संबंधी चिंता भी रह सकती है, लेकिन भाग्य का सहयोग मिलने से अधिक दिनों तक कोई भी परेशानी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के प्रति एकाग्रता रखनी आवश्यक है, लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

5. सिंह राशि  

यह सप्ताह बुधवार के बाद आपके लिए अच्छा रहेगा। उससे पहले कुछ मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जो भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है, वह बुधवार के बाद ही लेना चाहिए।

6. कन्या राशि

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। शुरुआत के दिनों में अनुकूलता रहने के योग बनेंगे। बुधवार और गुरुवार का दिन कुछ मानसिक समस्या वाला रह सकता है, लेकिन उसके बाद का समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार के दृष्टिकोण से अनुकूलता रहेगी।

7. तुला राशि

Advertisment

शुक्रवार और शनिवार को आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो सोच समझकर जाना चाहिए, क्योंकि इससे पहले का समय आपके लिए अच्छा है, लेकिन इन दिनों में मानसिक और शारीरिक परेशानियां हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा कहा जा सकता है।

8. वृश्चिक राशि

रविवार के अतिरिक्त यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने के योग हैं। हालांकि कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से आपको नुकसान हो सकता है। मंगल का वृषभ राशि में आना भी आपके लिए बहुत ही अच्छा है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

9. धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिले - जुले फल वाला रहेगा। मंगलवार तक का समय सावधानी वाला है। इसके बाद अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

10. मकर राशि

Advertisment

बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। नौकरीपेशा वालों के लिए भी इन दो दिनों में सावधानी अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।

11. कुम्भ राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी हो रही है। हालांकि मंगल का राशि परिवर्तन करना आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शुक्रवार और शनिवार को सावधानी अपेक्षित है।

12. मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिवर्तन वाला रहेगा। पिछली समस्याओं का अंत होगा और जीवन में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, यदि आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो वह बुधवार के बाद प्रारंभ कर सकते हैं।

कर्क राशि मिथुन राशि Weekly Horoscope कुम्भ राशि वृश्चिक राशि तुला राशि