Weekly Horoscope: 1 अगस्त से 7 अगस्त तक क्या लिखा है आपकी राशि में

author-image
Vaishali Garg
New Update

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का राशिफल, तो आइए देखते हैं आज के इस ब्लॉग में कि अगस्त के पहले हफ्ते में और सावन सोमवार की तीसरे सोमवार से आपकी राशि में आपके लिए क्या लिखा हुआ है इस हफ्ते, पंडित अभिषेक जी द्वारा-

Advertisment

Weekly Horoscope-

1. मेष राशि

मंगलवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला रंग शुभ है मंगल व राहु रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह बिजनेस में बुधवार के बाद गुरु का दशम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

3. मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध व शुक्र का गोचर सप्ताह में मंगलवार के बाद बहुत शुभ है। बुधवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।

Advertisment

4. कर्क राशि

इस वीक गुरुवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों दूध व चावल का सोमवार को दान करते रहें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशि   

इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का वृष गोचर मंगलवार के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशि

इस सप्ताह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला रंग शुभ है।

Advertisment

7. तुला राशि 

इस सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व राहु गोचर चन्द्रमा के प्रभाव से मंगलवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। जॉब में प्रो संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशि

मंगल व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशि

इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक गुरु व चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंग। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी रंग शुभ है।

Advertisment

10. मकर राशि

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मेष व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का पँचम आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशि

चन्द्रमा का मेष , गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का कर्क गोचर अनुकूल है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।

12. मीन राशि 

गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर सोमवार से धार्मिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह बुधवार तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी।

Advertisment
Weekly Horoscope मेष राशि मीन राशि