Weekly Horoscope: 1 मई से 7 मई तक क्या लिखा है आपकी राशि

बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 1 मई से 7 मई तक का सप्ताहिक राशिफल। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: आज तक बहुत से लोगों ने राशिफल जानकर ही अपने बड़े से बड़े कामों को शुरू किया है। बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 1 मई से 7 मई तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा- 

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को लक्ष्मी का साथ मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सर और पेट की समस्या परेशान कर सकती है, एसिडिटी से बचें।

2. वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होगा, व्यापारियों के लिए समय सही है। काम बनेंगे पर देरी से कुटुंब में वाद विवाद संभव है, व्यर्थ के खर्चों से बचें। आंखों का और हड्डियों का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, बहुत दिनों से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। विवाह और संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी। पेट का और हड्डियों का ख्याल रखें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी, यात्राएं होंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, श्वास संबंधी समस्या को अनदेखा ना करें। आंखों का ख्याल रखें।

5. सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुख संसाधन में वृद्धि होगी, संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी। घुटने का ध्यान रखें, जीवन साथी के साथ वाद- ( बाद से बचें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का ध्यान कला क्षेत्र में ज्यादा लगेगा, कुछ क्रिएटिव करने का सोचेंगे। कविता और लेखन में रुचि बढ़ेगी। श्वास से और पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को जीवन साथी का साथ मिलेगा, विवाह के योग प्रबल हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर इनका रुतबा बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, हार्मोन से संबंधित समस्या को अनदेखा ना करें। ों का ख्याल रखें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे, विदेश यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। मासिक धर्म से जुड़ी समस्या हो सकती है, पेट से जुड़ी समस्या को अनदेखा ना करें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ सकता है, मनोरंजन में खर्च हो सकता है।सुख संसाधन बढ़ेंगे, संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त होगी। विवाह तय हो सकता है। पेट के रोगों से वधान रहें, स्त्री जनित बीमारी को अनदेखा ना करें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जनता में लोकप्रिय होंगे। कर्जा लेने और देने से बचें, नहीं तो पैसे फसने के योग हैं, उच्च रक्तचाप के रोगी अपना ध्यान रखें और संक्रमण से बचें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को स्त्रियों का खास सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त हो सकती। है, कुछ नए कोर्स कर सकते हैं। मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्या अनदेखा ना करें, एसिडिटी के मरीज अपना ख्याल रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की विदेश यात्राएं संभव है, व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। घर में कुछ नई चीजों का आगमन होगा। एलर्जी और आंखों की | समस्या को अनदेखा ना करें, व्यर्थ की क्लेश से बचें।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि सप्ताहिक राशिफल