Weekly Horoscope: 11 जुलाई से 17 जुलाई तक क्या लिखा है आपकी राशि में

author-image
Vaishali Garg
New Update


हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का राशिफल, तो आइए देखते हैं आज के इस ब्लॉग में कि आपकी राशि में आपके लिए क्या लिखा हुआ है इस हफ्ते, पंडित अभिषेक जी द्वारा-

Weekly Horoscope-

1. मेष राशि

Advertisment

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। सिंह व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह शनि का मकर गोचर शुभ है। व्यवसाय में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशि

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का मकर गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है लाल व हरा रंग शुभ है। सोमवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।

4. कर्क राशि

Advertisment

इस वीक राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के ऑफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशि

इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का मिथुन व चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर में शनि गोचर पॉलिटिक्स , प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशि

इस सप्ताह शनि फिर मकर में वक्री है। बुध व मंगल गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशि

Advertisment

इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशि

इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शनि का इसी राशि से तृतीय गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशि

इस सप्ताह चन्द्रमा व मंगल जॉब में प्रगति देगा। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से खुश रहेंगे राजनीति में मेष व तुला राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशि

Advertisment

शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का भी इसी राशि में गोचर बुधवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की। पूजा करते रहें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल व चन्द्रमा दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

11. कुंभ राशि

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के मिथुन गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा।

12. मीन राशि

इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

राशिफल मेष राशि वृषभ राशि