Weekly Horoscope: 12 से सितम्बर 18 सितम्बर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: इतिहास की दृष्टि से भारत में अनेक शास्त्र हैं जिन्हें भूगोल खगोल आदि नामों से जाना जाता है इन्हीं में से एक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र है। इसकी विशेषता यह है कि यह आपका भविष्य बताता है भविष्य आपके आने वाले दिन का, आने वाले सप्ताह का एवं आने वाले महीने और तो और आने वाले साल तक का संपूर्ण भविष्य ज्योतिष शास्त्र से जाना जा सकता है।

Advertisment

पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर अभिषेक गोस्वामी जी द्वारा।


Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह का चन्द्रमा मंगलवार के बाद मेष का होकर जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशि

Advertisment

आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में बड़ा लाभ देने वाला है। इस राशि से तृतीय सूर्य व कर्म भाव का चन्द्रमा शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

4. कर्क राशि

इस वीक सोमवार के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा दशम फिर गुरुवार को एकादश रहेंगे। जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ व मसूर का दान करें।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशि

Advertisment

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। माता जी की एक परिक्रमा भी करें। रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। बुधवार को सुखद यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। रुका धन मिल सकता है।

7. तुला राशि

इस सप्ताह मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व बुध पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। पीला व सफेद रंग शुभ।

8. वृश्चिक राशि

वृष का मंगल व मीन का गुरु अनुकूल है। बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

9. धनु राशि

Advertisment

इस वीक सोमवार के बाद मेष के फिर वृष के चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशि

गुरु तृतीय जॉब के लिए बहुत शुभ हैं। शनि इसी राशि में वक्री हैं व शुक्र पंचम मंगलमय है। सूर्य अष्टम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशि

शुक्र चतुर्थ तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य को प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। खष्ठम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है।

12. मीन राशि

Advertisment

खष्ठम सूर्य व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह शुक्र तृतीय रहकर जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। एकादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। धार्मिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

मेष राशि मिथुन राशि सिंह राशि Weekly Horoscope तुला राशि