Weekly Horoscope: 13 मार्च से 19 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि

blog: हर हफ्ते की तरह इस बार भी हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का राशिफल। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 13 मार्च से 19 मार्च तक के राशिफल के बारे में जानते हैं-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Weekly Horoscope.png

Weekly Horoscope: पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 13 मार्च से 19 मार्च तक के राशिफल के बारे में जानते हैं एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा-

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोग अपनी साज सज्जा पर ध्यान देंगे, खिलाड़ियों के लिए समय अच्छा है। अपने ऊपर खर्च करेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। चारित्रिक पतन से बचें, आंखों का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को बाहरी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा, कला से जुड़े लोगों को नए आयाम प्राप्त होंगे। संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। चारित्रिक दोष से बचें, रिश्तो में शक की स्थिति से गुजर सकते हैं। शरीर के निचले हिस्से का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री वर्ग से दूरी बनाए रखें नहीं तो किसी उलझन में पड़ सकते हैं। एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें, माइग्रेन से बचें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को पिता का सहयोग प्राप्त होगा, ज्ञान में वृद्धि होगी। मनोरंजन में भी वृद्धि होगी, कार्य की वजह से दूर की यात्राएं होंगी, जो लाभप्रद होंगी। घुटनों की समस्या परेशान कर सकती है, संक्रामक बीमारियों से बचे।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी, अनायास धन प्राप्ति के योग है। कार्यस्थल पर षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं, सावधानी जरूरी है। खान-पान पर संयम रखें, नाक गले के रोगों से वधान रहें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कामों में चली आयी परेशानियां दूर होंगी, संक्रामक रोगों से सावधान रहें। पाइल्स की समस्या परेशान कर सकती है।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोग अपने रूप सौंदर्य को सवारेंगे, अपने को समय देंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे, लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे।लीवर का ध्यान रखें, प्रेम में बहुत सोच समझकर कदम उठाए।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोग उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे, नए नए कोर्स करने को सोच सकते हैं। विपरीत लिंगी इन से आकर्षित होंगे। पैरों का ध्यान रखें, अति भोग से बचें। चरित्र का ध्यान दें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को बड़े बुजुगों का साथ मिलेगा, व्यापार में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। नसों से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, चरित्र का ध्यान रखें।स्त्रियों को मासिक धर्म संबंधित परेशानियां हो सकती है।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को जनता का साथ मिलेगा, लोकप्रियता बढ़ेगी। सुख संसाधन की बढ़ोतरी होगी। कंधे के दर्द से बचें, मधुमेह के मरीज अपना ध्यान रखें। पथरी की समस्या परेशान कर सकती है।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के द्वारा किए गए निर्णय को सराहा जाएगा। न्याय के प्रति ईमानदार रहेंगे, भाषा से जुड़े रोजगार में नए आयाम प्राप्त होंगे। त्वचा, नाक व आंखों का ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। विवाह तय होने की योग है, संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। भाषा संयमित रखें, अन्यथा गृह क्लेश की स्थिति आ सकती है। साइनस की समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल