Weekly Horoscope: 15 मई से 21 मई तक क्या लिखा है आपकी राशि

हम हर हफ्ते की तरह इस हफ़्ते भी आपके लिए 15 मई से 21 मई तक का साप्ताहिक राशिफल लाएं हैं। आइए देखते हैं की इस हफ्ते आपके राशिफल में क्या लिखा है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: बहुत से व्यक्तियों ने अपने जीवन में बड़े से बड़े कामों की शुरुआत राशिफल पढ़कर ही की है। यह देखते हुए की बहुत सारे लोग डेली राशिफल पसंद करते हैं, हम हर हफ्ते की तरह इस हफ़्ते भी आपके लिए 15 मई से 21 मई तक का साप्ताहिक राशिफल लाएं हैं। आइए देखते हैं की इस हफ्ते आपके राशिफल में क्या लिखा है एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा- 

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता प्रखर होगी। धन की प्राप्ति के योग है, विवाह तय होने के योग हैं। मानसिक समस्याएं हो सकती है, क्रोध पर काबू रखें। सर दर्द और आंखों की समस्या उभर सकती

2. वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के वाणी द्वारा कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, कंधे की चोट और नसों की समस्या से बचे, नेत्रों का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। विवाह तय होने के योग हैं, संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें, आंखों का ध्यान रखें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, सुख संसाधन में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें, दांपत्य जीवन में मतभेद संभव है।

5. सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, सरकारी नौकरी के योग हैं। पदोन्नति के योग हैं, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। चोटचपेट दुर्घटना से बचें, हड्डियों का नसों का ध्यान रखें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को स्त्रियों का सहयोग प्राप्त होगा, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, पेट का ध्यान रखे। स्त्री जनित बीमारियों से सावधान रहें।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। शिक्षा में आगे बढ़ेंगे। पाइल्स की समस्या परेशान कर सकती है, मानसिक शांति में कमी हो सकती है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को विदेश जाने के नए अवसर प्राप्त होंगे, स्थानांतरण के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे, पेट और घुटने की समस्या परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। संतान और विवाह संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, सरकारी नौकरी के योग हैं। चोट- चपेट और दुर्घटना से नं, पेट का ख्याल रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दूर की यात्राएं हो सकती हैं। व्यापारी बड़ी पूंजी लगाने से बचें, दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। मासिक धर्म से जुड़ी हुई समस्याओं को अनदेखा ना करें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का कला के क्षेत्र में विकास होगा, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा है। विवाह तय होने के योग हैं, काव्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी। किसी भी तरह के संक्रमण से और मानसिक क्लेश से बचे। नस और हड्डियों का ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, वाणी द्वारा कार्य बनेंगे। आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। अपच की समस्या परेशान कर सकती है, नेत्रों की समस्या को अनदेखा ना Kरें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

Horoscope Weekly Horoscope राशिफल राशि