Weekly Horoscope: 16 जनवरी से 22 जनवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के तीसरे हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं। जानें क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: राशिफल की सहायता से आज तक बहुत से लोगों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित किया है। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के तीसरे हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं। जानें क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी द्वारा।

Weekly Horoscope -

Advertisment


1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और पराक्रम बना रहेगा। नवीन कार्य योजना संपन्न होगी। भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। विवाह तय होने का पूर्ण योग है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सप्ताहांत में भाग्य का साथ मिलेगा।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

संतान की उन्नति एवं सफलता से मन प्रफ्फुलित रहेगा। विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

घर-परिवार में कुछ नकारत्मकता हो सकती है। परिवार में सामजस्य बनायें रखें। व्यापारी नवीन योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे। वीसा के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। संतान का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संपत्ति से सम्ब्नधित विवादों से दूर रहें। शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन चातुर्य से उन पर काबू पा लेंगें। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

कुटुंबजनों के साथ मनोरंजक एवं आनंदमय जीवन बीतेगा। धन वृद्धि के योग हैं। आत्मविश्वास में पूर्ण वृद्धि होगी। भूमि- समबन्धित कार्य आगे बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर, सप्ताह अच्छा है।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

ख़ुशी एवं आनंद का अनुभव करेंगे। विवाह तय होने के पूर्ण योग हैं। वाणी पर ध्यान रखें। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सामजस्य बनाएं रखें। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

खर्चों पर नियंत्रण रखें व्यर्थ की यात्रा से बचें। मध्य से समय अच्छा एवं खुशनुमा है। भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न एवं आनंदित रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

आय वृद्धि के पूर्ण योग हैं। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। वाणी की मधुरता से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

कार्य स्थल पर अपनी पकड़ बनाने में सफल होंगे। अधिकारिओं की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मधुरता आएगी।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान बनाएंगे। अधिकारिओं की प्रशंसा के पात्र बनेंगे आय की नवीन योजनाएं बनेंगी। यात्रा में सावधानी बरतें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में नकारत्मक विचार रहेंगे। मध्य से भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्नचित रहेगा। नवीन संपत्ति की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आय के नए स्तोत्र बनेंगे।

image widget
तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि सप्ताहिक राशिफल