Weekly Horoscope: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: आज तक बहुत से लोगों ने राशिफल जानकर ही अपने बड़े से बड़े कामों को शुरू किया है। बहुत से लोग रोजाना राशिफल को पढ़ना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग मासिक राशिफल पढ़ना पसंद करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक का सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस हफ्ते आपके राशिफल में एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा- 

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों खेलकूद में रुचि जागृत होगी, विदेश यात्रा हो सकती है। आय अच्छी हो सकती है, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाई बहनों से मतभेद हो सकता है, व्यापारी बड़ी पूंजी लगाने से बचें। माइग्रेन और सर दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

2. वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व का विकास होगा, व्यापार में लाभ होगा। आप से लोग आकर्षित होंगे। आंखों का ध्यान रखें, चोट चपेट से सावधान रहें। छोटी मोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी, वैभव पर खर्चे होंगे। सुखद यात्राएं हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें, गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें। एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

Advertisment

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोग नई योजनाओं पर कार्य शुरू करेंगे, जिससे उनको लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं का योग है, धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक भावुकता से बचें, नेत्रों की समस्या को अनदेखा ना करें।

5. सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाषा से जुड़े हुए लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त होगी, सोचे हुए कई कार्य पूरे होंगे। पिता के साथ मतभेद से बचे, दांपत्य जीवन में समस्या हो सकती घुटनों और कंधों का ख्याल रखें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों कि धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। डिफेंस, गुप्तचर विभाग, पुलिस से जुड़े हुए लोगों को नई उपलब्धियां मिलेंगी। पेट का और पैरों का खास ख्याल रखें।

Advertisment

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की खेलकूद में रुचि बढ़ेगी, ज्ञान की तरफ अग्रसर होंगे। वाणी में मिठास बढ़ेगी। लिवर का ध्यान रखें, पेट से संबंधित और हड्डियों से संबंधित परेशानियों को अनदेखा ना करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को शिक्षा का साथ मिलेगा, उच्च शिक्षा की तरफ प्रेरित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यापारियों को सफलता प्राप्त होगी। चोट चपेट का ख्याल रखें, पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक | विचारों से दूर करें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को वरिष्ठ लोगो का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर अच्छा परिणाम मिलेगा। चरित्र का ध्यान रखें, पेट के रोगी सावधान रहें। स्त्री जनित रोगों से सावधान रहें।

Advertisment

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-संसाधन में बढ़ोतरी होगी। कर्ज देने लेने से बचें, उच्च रक्तचाप के रोगी अपना ध्यान रखें। संक्रामक रोग से और संक्रमण से बचें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, स्त्रियों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, आप एक अच्छे | सलाहकार साबित होंगे। नसों और हड्डियों का ध्यान रखें। स्पोंडिलाइटिस और पेट दर्द से ग्रसित हो सकते हैं।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के ज्ञान में वर्धन होगा, सुख साधनों में वृद्धि होगी। बाहरी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। गृह क्लेश की संभावना है, वाणी की उग्रता से बचें। आंखों का ध्यान रखें।

Advertisment
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि सप्ताहिक राशिफल मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि तुला राशि