Weekly Horoscope: 19 से सितम्बर 26 सितम्बर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर अभिषेक गोस्वामी जी द्वारा।

Advertisment


Weekly Horoscope Predictions -


1. मेष राशि

बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा तृतीय व शुक्र चतुर्थ रहेगा। जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशि

आपके लिए यह सप्ताह व्यवसाय में बड़ा लाभ देने वाला है। इस राशि से तृतीय सूर्य व कर्म भाव का चन्द्रमा शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

Advertisment

4. कर्क राशि

इस वीक सूर्य के तृतीय गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु नवम है। सफेद व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशि

इस सप्ताह बुध व सूर्य एकसाथ इसी राशि में हैं। बुधवार के बाद छात्रों का करियर बहुत बेहतर रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व ०४ परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शुक्रवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद रुका धन मिल सकता है।

Advertisment

7. तुला राशि

इस सप्ताह मंगलवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र सिंह का होकर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पीपल का पेड़ लगाएं।

8. वृश्चिक राशि

मीडिया व फिल्म सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशि

इस वीक सोमवार के बाद मेष के फिर वृष के चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Advertisment

10. मकर राशि

सूर्य- बुध नवम, गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर करेंगे। अष्टम शुक्र से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुम्भ राशि

सूर्य - बुध अष्टम तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है ।

12. मीन राशि

सूर्य - बुध सप्तम हैं । गुरु अब इसी राशि में है। शनि मकर में हैं। इस सप्ताह पॉलिटीक्स में सफलता मिलेगी। सोमवार के बाद चन्द्रमा का कर्क गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

Advertisment
वृषभ राशि मेष राशि Weekly Horoscope सिंह राशि