Advertisment

Weekly Horoscope: 20 फरवरी से 26 फरवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी आज के इस blog में हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 फरवरी से 26 फरवरी तक का राशिफल, तो आइए देखते हैं क्या लिखा हुआ है आपकी इस हफ्ते की राशि में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope.png

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: सप्ताहिक राशिफल से आज तक अनेकों लोगों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित किया है। तो आइए आज हम ब्लॉग में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी के द्वारा।

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

कार्य में उन्नति प्रगति के योग हैं। उच्च अधिकारिओं की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आय के नवीन स्तोत्र उत्पन्न होंगे। जीवनशैली के ऊपर खर्च करेंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। माता के स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। राशिफल 

Advertisment

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि वालों भाग्य का साथ मिलने से मन प्रफ्फुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नवीन पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। आय- उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। घर- परिवार और मित्रों के साथ शुभ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता से अपना नाम बनायेंगें। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को विशेष सफलता मिलने के योग हैं।

4. कर्क राशि ( Cancer Weekly Horoscope)

विवाह तय होने के पूर्ण योग हैं। अचानक से आय के नवीन अवसर मिल सकते हैं। माता के पूर्ण सहयोग से कोई नयी योजना बन सकती है। भाग्य का साथ मिलने से और अधिकारिओं की प्रशंसा पाने से मन आनंदित रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

Advertisment

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे; अतः सावधान रहें। अचानक कोई अशुभ समाचार मन को विचलित कर सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से बचकर रहें। सप्ताहांत से भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। उपाय: उगते सूर्य को अधर्य दें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

संगीत कला क्षेत्र के जातकों को अपनी विशेष पहचान बनाने में ग्रह-नक्षत्र सहयोग करेंगे। समय पर कार्य प्रस्तुत करने पर विद्यार्थिओं को गुरु से शाबाशी मिलेगी। अविवाहितों का विवाह तय होने के पूर्ण योग हैं गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों को माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भू-संपत्ति की नवीन योजना बन सकती है। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। संतान को उलझन में मार्गदर्शन दें। उच्च शिक्षा के प्रयासरत विद्यार्थिओं को सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से सामजस्य बनाकर चलें।

Advertisment

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने आत्मविश्वास से कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ायेंगें। कोई नवीन योजना में घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थय का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में ईर्ष्या करने वालों को पहचानें एवं उनसे बचकर रहें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

आय में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह मध्य में कोई निर्णय लेने में उलझन हो सकती है, लेकिन निष्कर्ष पर पहुँचने से संतुष्टि मिलेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलने से कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। नवीन वस्तु घर में आ सकती है।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। हंसी-खुशी और सुखद वातावरण मैं परिवार में समय बिताएंगें। कोई नया धन वृद्धि का अवसर मिलेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भू-संपत्ति क्रय-विक्रय के योग है। 

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

सोचे हुए कार्य पूर्ण ना होने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद के योग हैं; अतः धैर्य बनाकर चलें। वाणी की मधुरता एवं चतुराई से कोई लाभ उठाएंगें, जिससे आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थय का ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद में ना पड़ें: मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुँच सकती है। गुरु-तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य लें। घर में साज- सज्जा के लिए नवीन वस्तु ले सकते हैं। सप्ताहांत में घर- परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। 

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि
Advertisment