Weekly Horoscope: 20 जून से 26 जून तक क्या लिखा है आपकी राशि में

author-image
Vaishali Garg
New Update

आपके आने वाले दिन का, आने वाले सप्ताह का एवं आने वाले महीने और तो और आने वाले साल तक का संपूर्ण भविष्य ज्योतिष शास्त्र से जाना जा सकता है। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम जानते हैं, इस सप्ताह आपकी राशि में आपके लिए क्या लिखा है, एस्ट्रोलॉजर अभिसेख जी के द्वारा-

1. मेष राशि

Advertisment

इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह गुरु व बुधवार के बाद चन्द्रमा रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशि

बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है । बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

4. कर्क राशि

Advertisment

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में हैं। मंगल व शुक्र शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

5. सिंह राशि  

राशि स्वामी सूर्य मिथुन व गुरु मीन में होकर इस सप्ताह इस राशि वाले लोगों को मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मीन गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुध वार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन उड़द दान करते रहें।

6. कन्या राशि

सप्तम गुरु शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें।

7. तुला राशि

Advertisment

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से पँचम व सूर्य का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मीन मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशि

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व शनि चतुर्थ में है। राशि स्वामी मंगल शुभ है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। मित्रों से लाभ संभावित है।

9. धनु राशि

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि तृतीय आत्मबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मीन में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशि

Advertisment

चन्द्रमा- शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय हैं ख ठम सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शुक्र भी अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11. कुंभ राशि

गुरु मीन चन्द्रमा शनि इसी राशि में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ कराएगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशि

शनि चन्द्रमा द्वादश व गुरु अब इसी राशि में हैं। इसस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें व भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

मीन राशि