Weekly Horoscope: 20 मार्च से 26 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि

ब्लॉग: राशिफल के बारे में जानकर बहुत से लोग अपने आगे की योजनाएं निर्धारित करते हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 20 मार्च से 26 मार्च तक के राशिफल के बारे में जानते हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope.png

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 20 मार्च से 26 मार्च तक के राशिफल के बारे में जानते हैं एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा-

Advertisment

सप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व का विकास होगा, अनायास धन प्राप्ति के योग है। खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी, विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे। त्वचा संबंधी रोगों से बचे, नेत्रों का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के सुख संसाधन में वृद्धि होगी, विवाह तय होने की योग हैं। पदोन्नति के योग है, मनचाही जगह स्थानांतरण हो सकता है। गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें, हारमोंस के रोगों से बचे। चरित्र का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, स्त्रियों से विवाद से बचे। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें, एसिडिटी के मरीज़ अपना ख्याल रखें।

Advertisment

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य से जुड़ी हुई यात्राएं होंगी, जो लाभ प्रदान करेंगी। विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे। तीखी वाणी से बचे, आंखों का और घुटनों का ध्यान रखें।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होंगी। कार्यस्थल पर तारीफें होंगी, वाणी द्वारा बहुत सारे काम बनेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें, त्वचा विकार से सावधान रहें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी में चले आ रहे प्रयास सार्थक होंगे, वाणी में आकर्षण रहेगा। विवाह तय होने के योग हैं। खाने पीने पर ध्यान दें नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है। संक्रामक रोगों से बचे।

Advertisment

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के अंदर कलात्मक चीजों का विकास होगा, कला से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। अपने रूप और सौंदर्य पर ध्यान देंगे, व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्त्री जनित बीमारियों से बचे, ड्डयों का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, सुख संसाधन की बढ़ोतरी होगी। त्वचा संबंधी रोग से बचे और थायराइड के रोगी अपना ध्यान दें। चरित्र पर ध्यान दें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, काव्य और लेखन के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक क्लेश से बचें, दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते उच्च रक्तचाप के मरीज अपना ध्यान रखें।

Advertisment

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे, अपने शौक पर खर्च कर सकते हैं। स्त्रियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्पोंडिलाइटिस से सावधान रहे, चोट चपेट और संक्रमण से बचें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की काव्य लेखन में रुचि जागृत होगी। वाणी मधुर होगी, अलग अलग भाषा से जुड़े लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी। संक्रामक रोगों से बचें, पेट का ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को संतान से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। वाणी आकर्षक होगी, प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, दांपत्य जीवन में शक से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Advertisment
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि सप्ताहिक राशिफल मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि