Weekly Horoscope: 20 नवंबर से 27 नवंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर बार की तरह आज के इस ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आए इस सप्ताह का राशिफल, तो आइए जानते हैं 20 नवंबर से 27 नवंबर तक क्या लिखा हुआ है आपकी राशि में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल ज्योतिष डिविनेशन द्वारा।

Advertisment


Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिले - जुले फल वाला रहेगा। शुरुआत अच्छी हो रही है , बुधवार और गुरुवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस सप्ताह यात्रा के योग भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी।

2. वृषभ राशि  

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।शुक्रवार और शनिवार का दिन अनुकूल नहीं है। इस दौरान कुछ सावधानी अपेक्षित है। भाग्य का अनुकूल सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी , कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त है। अत्यधिक क्रोध से बचें।


3. मिथुन राशि

सप्ताह की शुरूआत अनुकूल नहीं हो रही है, लेकिन सोमवार से आपका समय अच्छा कहा जा सकता है। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं से बच कर रहना होगा। किसी से बेवजह बहस में नहीं पड़े। धन का लेनदेन सोच समझ कर करें।

Advertisment

4. कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए प्रारंभ में अच्छा नहीं कहा जा सकता, लेकिन बुधवार के बाद अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेना चाहते हैं, तो बुधवार के बाद लिया जा सकता है।

5. सिंह राशि  

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलकारी रहेगा। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। नौकरीपेशा वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए कुछ दिक्कत रह सकती है। अध्ययन प्रभावित हो सकता है।

6. कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। जीवन में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर बन रहे हैं। अतिरिक्त प्रयास से अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नया कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं।

Advertisment

7. तुला राशि

रविवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला रह सकता है, लेकिन इसके बाद समय धीरे - धीरे अच्छा नहीं लगेगा। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वाहन आदि चलाते समय भी सावधानी रखनी चाहिए। यदि कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने वाले हैं, तो अभी कुछ दिन रुकना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलकारी रहेगा। सोमवार और मंगलवार का दिन इतना अधिक अनुकूल नहीं है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है।

9. धनु राशि

सप्ताह के मध्य दिवस बुधवार और गुरुवार आपके लिए इतने अनुकूल नहीं हैं। इस दौरान सावधानी रखें। किसी से बेवजह बहस ना करें। इसके अतिरिक्त दिवस आपके लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर भी जा सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा।

Advertisment

10. मकर राशि

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने के योग हैं। भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने के योग हैं। आपके यश में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता।

11. कुम्भ राशि

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। विशेष रूप से व्यापारियों के लाभ के अनुकूल योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। सोमवार से ही अच्छे परिणामों की प्राप्ति दिखने लग जाएगी। आर्थिक पक्ष अच्छा कहा जा सकता है। यदि निवेश करना चाहते हैं, तो समय श्रेष्ठ है।

12. मीन राशि

मंगलवार तक का समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। तब तक संभल कर रहना होगा, लेकिन इसके बाद का समय अनुकूल है। अति आत्मविश्वास में आकर कोई निर्णय नहीं लें। परिजनों से परामर्श अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार के बाद ही करें।

Advertisment
मिथुन राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि Weekly Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि