Weekly Horoscope : 22 अगस्त से 28 अगस्त तक क्या लिखा है आपकी राशि में

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

इतिहास की दृष्टि से भारत में अनेक शास्त्र हैं जिन्हें भूगोल खगोल आदि नामों से जाना जाता है इन्हीं में से एक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र है। इसकी विशेषता यह है कि यह आपका भविष्य बताता है भविष्य आपके आने वाले दिन का, आने वाले सप्ताह का एवं आने वाले महीने और तो और आने वाले साल तक का संपूर्ण भविष्य ज्योतिष शास्त्र से जाना जा सकता है।

Advertisment

पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर अभिसेख गोस्वामी जी द्वारा।

Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें।

Advertisment

3. मिथुन राशि

आपके लिए यह सप्ताह प्रगति देने वाला है। इस राशि से तृतीय सूर्य शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

4. कर्क राशि

इस वीक सूर्य के द्वितीय गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशि   

इस सप्ताह बुधवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। रविवार को वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

Advertisment

6. कन्या राशि

इस सप्ताह बुधवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 6 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे हरा व सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद रुका धन मिल सकता है।

7. तुला राशि 

इस सप्ताह बुधवार तक जांब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व गुरु पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशि

आईटी व बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

Advertisment

9. धनु राशि

इस वीक सूर्य नवम रहेंगे। मंगलवार के बाद धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशि

गुरु तृतीय व शनि इसी राशि में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें।

11. कुंभ राशि

शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है।

Advertisment

12. मीन राशि 

गुरु अब इसी राशि में है। सूर्य सिंह व शनि मकर में है। इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुध वार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन राशि Weekly Horoscope मेष राशि वृश्चिक राशि कन्या राशि