Weekly Horoscope: 23 जनवरी से 29 जनवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

आज इस ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के तीसरे हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  राशिफल की सहायता से लोगों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को किया है। तो आइए आज हम ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के तीसरे हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी द्वारा।

Weekly Horoscope -

Advertisment

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नवीन योजना बना सकते हैं। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सप्ताहांत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख भी बढ़ेंगे।


2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में स्वास्थय का ध्यान रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता दिख रही है। सप्ताहांत में मित्रों के साथ अच्छा एवं मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

दाम्पत्य जीवन में आपसी सामजस्य बनाएं रखें। सप्ताह मध्य में मानसिक चिंता से मन परेशान रहेगा इसलिए नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। सप्ताहांत में भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अधिकारिओं से प्रशंसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं की गतिविधि तेज़ होगी एवं वे परेशान कर सकते हैं। अज्ञात भय मन को व्याकुल करेगा। दौड़-धूप बनी रहेगी। सप्ताहंत में भाग्य एवं जीवनसाथी को पूर्ण सहयोग मिलने से मन प्रफ्फुलित रहेगा।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में अविश्वसनीय मित्रों से सावधान रहें। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। नए निवेश से बचें। स्वास्थय का ध्यान रखें। विवाह तय होने का योग है। संगीत-कला के क्षेत्र में मेहनत से सफलता मिल सकती है।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

सप्ताहारम्भ में घर-परिवार में सामजस्य रखें। खचों पर भी नियंत्रण रखना होगा। संतान सम्बंधित खुशखबरी मिल सकती है जो मन को आनंदित करेगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति से गर्वित महसूस करेंगे। नवीन संपत्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताहंत में स्वास्थय का ध्यान रखें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

कुंटुंब परिवार में मनमुटाव अपनी वाणी की चतुराई से संभाल लेंगे। जिससे सुखद वातावरण बना रहेगा। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान का मार्ग दर्शन करेंगे।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

जीवनसाथी के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कुटूंब परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धन में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में घर-परिवार में सामजस्य में कमी पर ध्यान रखें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

सप्ताहारम्भ में दापंत्य जीवन पर विशेष ध्यान रखें। सप्ताह मध्य से समय अच्छा है, जिससे मन में प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ने से मन प्रफ्फुलित रहेगा। घर- परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। छोटी यात्रा के योग हैं।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

Advertisment

आय में वृद्धि के योग हैं। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें। खर्ची पर नियंत्रण रखें। सप्ताहंत में विवाह तय होने के पूर्ण योग हैं। घर-परिवार में आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि