Weekly Horoscope: 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह का राशिफल जानते हैं हम आज के इस ब्लॉग में। तो जानिए की 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि, कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Horoscope

Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को प्लान करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी द्वारा।

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि

Advertisment

भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आय उन्नति के स्तोत्र बनेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा सफल होगी।

2. वृषभ राशि  

सप्ताहारम्भ में मानसिक चिंता रहेगी। सप्ताह मध्य से भाग्य का साथ मिलेगा। कोई नया काम मिल सकता है। रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। संगीत-कला के क्षेत्र के लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।

3. मिथुन राशि

जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। सप्ताह मध्य में कान, नाक और गले सम्ब्नधित बीमारी का ध्यान रखें। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताह अच्छा है लेकिन किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें।

4. कर्क राशि

Advertisment

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नवीन योजना आगे बढ़ा सकते हैं। भगवान् में आस्था बढ़ेगी। हड्डियों का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह अंत में कार्यक्षेत्र में थोड़ा सजग रहें।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह विशेष सजग रहने की आवश्यकता है। शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे। मेहनत करनी पड़ेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थय पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी का काम आगे बढ़ सकता है। सप्ताह मध्य में कोई खुशखबरी मन को आनंदित करेगी।

6. कन्या राशि

सप्ताह अच्छा है। कोई नयी संपत्ति का सपना पूरा हो सकता है। कला के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अच्छा है। थोड़ी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। विवाह तय हो सकता है। अचानक यात्रा के योग बन रहें हैं।

7. तुला राशि

Advertisment

पराक्रम में वृद्धि होगी। माता का विशेष साथ मिलेगा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

8. वृश्चिक राशि

वाणी पर विशेष ध्यान दें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रफ्फुलित और आनंदमय रहेगा।

9. धनु राशि

वाणी की चतुरता से सबका मन मोह लेंगे। नवीन अनुबंध मिल सकते हैं। छोटी यात्रा हो सकती है। घर-परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। संतान के स्वास्थय पर विशेष ध्यान दें।

10. मकर राशि

Advertisment

आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता का आभास रहेगा। कुटुंबजनों का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से ख़ुशी महसूस करेंगे।

11. कुम्भ राशि

सप्ताह आरम्भ में नकारत्मक विचारों और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें। सप्ताह मधय से समय अच्छा है। परिवार और कुटुंब का साथ मिलेगा और अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थय पर विशेष ध्यान दें।

12. मीन राशि

आय में वृद्धि होने से मन प्रफ्फुलित रहेगा। नवीन कार्य की योजना बनेगी। यात्रा के पूर्ण योग बन रहें हैं। लेकिन यात्रा में सावधानी बरतें। गजकेसरी योग बनने से आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नयी पहचान बनाने में सफल होंगे।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि