Weekly Horoscope: 27 फरवरी से 5 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि

Blog: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते का राशिफल, तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 27 फरवरी से 5 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि में जानते हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope.png

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  राशिफल से आज तक अनेकों लोगों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित किया है। तो आइए आज हम इस ब्लॉग में 27 फरवरी से 5 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि में, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर रितु जी के द्वारा।

Weekly Horoscope - साप्ताहिक राशिफल 

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भौतिक सुख की प्राप्ति होगी, मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। बच्चों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें, एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।

2. वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, विवाह तय होने के योग हैं। प्रेम की प्राप्ति होगी। पिता-पुत्र में वाद विवाद हो सकता है, पेट का ध्यान रखें, वरना छोटी मोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को बाहरी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा, नौकरी में नई उपलब्धियां मिलेंगी, पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें कर्ज लेने और देने से बचें।

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कलात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी।तीखे शब्द बोलने से बचें, हड्डियों और त्वचा का ध्यान रखें।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। बुद्धिमत्ता बढ़ेगी, वाणी प्रभावशाली रहेगी। पाइल्स की समस्या परेशान कर सकती है, घुटनों का दर्द अनदेखा ना करें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता हासिल होगी, बाहरी देशों से फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है, दांत दर्द से बचें।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को वैभव की प्राप्ति होगी, नृत्य और गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें, लिवर की बीमारी को अनदेखा ना करें। वाहन ते समय सावधानी रखें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की बुद्धि प्रखर होगी। उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे। विवाह तय होने के योग हैं, नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों से बचें। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज अपना ख्याल रखें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के सुख संसाधन की बढ़ोतरी होगी, महिलाओं का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कंधों का ध्यान, उच्च रक्तचाप के मरीज अपना ख्याल रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का कला क्षेत्र में विकास होगा, विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम को विवाह में तब्दील कर सकते हैं। संक्रामक रोगों से बचे, आंखों का ध्यान रखें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी, इनका वर्चस्व बढ़ेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। गृह क्लेश से बचें, सर दर्द की समस्या हो सकती है। श्वसन संबंधी बीमारियों को अनदेखा न करें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, बाहरी देशों की यात्राएं होंगी जिनसे लाभ प्राप्त होगा। संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नेत्रों और त्वचा का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि