Weekly Horoscope: 27 मार्च से 2 अप्रैल तक क्या लिखा है आपकी राशि

वृषभ राशि वालों के लिया यह सप्ताहक सुख संसाधन में बढ़ोतरी होगी, राजनीति के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हैं उनको सफलता मिलेगी। जानिए अधिक आज के इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope.png

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 27 मार्च से 2 अप्रैल तक के राशिफल के बारे में जानते हैं एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा-

Advertisment

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की खेलकूद में रुचि बढ़ेगी, विदेश यात्रा संभव है। बाहरी क्षेत्रों से लाभ मिलेगा, उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नेत्रों का और कंधों का ध्यान रखें, अनुचित कार्यों से बचें।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को सुख संसाधन में बढ़ोतरी होगी, राजनीति के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हैं उनको सफलता मिलेगी। विवाह तय होने के योग हैं, संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त होगी। हार्मोन से जुड़े रोगों का ध्यान रखें, गर्भवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें। लापरवाही नहीं बरते नहीं तो शल्य चिकित्सा की योग है।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र पर भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्त्रियां बाधाएं ला सकती हैं, दांपत्य जीवन में वाद-विवाद से बचें। सर दर्द और हड्डियों के दर्द से बचें।

Advertisment

4. कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को पिता का सहयोग मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा। बाहरी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। आकर्षण का केंद्र बिंदु हो सकते हैं। नसों और हड्डियों का खास ख्याल रखें, नेत्र कमजोर हो सकते हैं।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे, प्रेम को स्वीकृति मिल सकती है। वाणी द्वारा काम बनेंगे। खाने पीने पर संयम रखें, दांपत्य जीवन में क्लेश की संभावना है। घुटनों का खास ख्याल रखें।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। गुप्तचर विभाग, पुलिस विभाग के लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। पदोन्नति के योग हैं। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Advertisment

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, जो कि उनके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। विपरीत लिंगी आकर्षित हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में में नए-नए कोर्स कर सकते हैं। लीवर और ड्डयों का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का उच्च शिक्षा की तरफ मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। मानसिक अशांति हो सकती है, वाणी की उग्रता से बचे। हार्मोन की समस्या को अनदेखा ना करें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। नौकरी में नए आयाम प्राप्त होंगे। ज्यादा चिंता से बचे, उच्च रक्तचाप के रोगी अपना ध्यान रखें।

Advertisment

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को जनता का सहयोग प्राप्त होगा, विपरीत लिंगी इनसे आकर्षित होंगे। विवाह तय होने की योग है। मधुमेह के मरीज अपना ख्याल रखें, हड्डियों का और नसों की समस्या को अनदेखा ना करें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। भाषा से जुड़े लोगों को नए आयाम प्राप्त होंगे, प्रेम को स्वीकृति मिल सकती है।। श्वसन संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें, गलत बोलने से बचें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा, वाणी से लोग प्रभावित होंगे। विवाह तय होने की योग है। खर्चे बढ़ सकते हैं, नसों की समस्या को अनदेखा ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Advertisment
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि