Weekly Horoscope: 29 अगस्त से 4 सितम्बर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

इतिहास की दृष्टि से भारत में अनेक शास्त्र हैं जिन्हें भूगोल खगोल आदि नामों से जाना जाता है इन्हीं में से एक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र है। इसकी विशेषता यह है कि यह आपका भविष्य बताता है भविष्य आपके आने वाले दिन का, आने वाले सप्ताह का एवं आने वाले महीने और तो और आने वाले साल तक का संपूर्ण भविष्य ज्योतिष शास्त्र से जाना जा सकता है।

Advertisment

पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर आनंद शर्मा जी द्वारा।

Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

जमीन और सम्पत्ति के क्रय - विक्रय के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। लोकोपकार के कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। आपकी दिनचर्या इस सप्ताह काफी अनुशासित रहने वाली है।

2. वृषभ राशि  

यह सप्ताह वैवाहिक दृष्टिकोण से काफी उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। अपनी बातों और प्रवृत्ति से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

Advertisment

3. मिथुन राशि

यह सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातक ऑफिशियल टूर पर जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने विचार बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी।

4. कर्क राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग कर पायेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। पिता सम व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

5. सिंह राशि   

सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिये अनुकूल है। बैंकिंग और फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। ।

Advertisment

6. कन्या राशि

इस सप्ताह समाज में आप तेजी से लोकप्रिय होंगे।जॉब में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं । गायन और डांस आदि ललित कलाओं में आप काफी रुचि लेंगे।

7. तुला राशि 

राजनीति से जुड़े लोगों को इच्छित फल की प्राप्ति होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य या दायित्व सौंपा जा सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि

करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह भाग्यशाली रहेंगे। लव पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे। सृजनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

Advertisment

9. धनु राशि

अल्प प्रयासों से ही नये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नया व्यापार शुरू करने की सम्भावना बन रही है।

10. मकर राशि

कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर अनबन दूर होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। व्यापार को लेकर चुनौतियाँ आसानी से दूर हो जायेंगी।

11. कुंभ राशि

विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों को बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। उच्च तकनीक को सीखने को लेकर तत्पर रहेंगे। गूढ़ साहित्यों व क्लासिक सिनेमा के प्रति आकर्षित रहेंगे।

Advertisment

12. मीन राशि 

राजनीति से जुड़े लोग महत्वपूर्ण कूटनीतिक निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा सम्बन्धित रुकावटें दूर होंगी। बच्चे माता - पिता का आदर करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Weekly Horoscope राशिफल मीन राशि मकर राशि