Weekly Horoscope: 30 जनवरी से 5 फरवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

मेष राशि वालों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार का सहयोग मिलेगा और आनंद की स्थिति रहेगी। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  राशिफल से आज तक अनेकों लोगों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित किया है। तो आइए आज हम ब्लॉग में हम नए वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी के आखिरी हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी के द्वारा।

Weekly Horoscope -

Advertisment

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि वालों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार का सहयोग मिलेगा और आनंद की स्थिति रहेगी। विवाह तय होने का योग है। माता के स्वास्थय का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

सप्ताहारम्भ में खर्चों पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। सप्ताह मध्य से समय अच्छा है और आनंद का अनुभव करेंगे। कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होने से मन खुश रहेगा। धन में वृद्धि होने के योग हैं। भाई- बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

आय में वृद्धि के मज़बूत योग हैं। कुटुंब परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। पुराना रोग तंग कर सकता है; स्वास्थय का ध्यान रखें।

4. कर्क राशि ( Cancer Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अवरोध का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय में उन्नति के योग हैं। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। सप्ताहांत में शादी तय होने के योग हैं।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

भाग्य का पूर्णतया सहयोग नहीं मिलेगा। दौड़-भाग लगी रहेगी और व्यस्तता भी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रगति के योग हैं। योजना बनाकर ही कार्य सम्पूर्ण करें। सप्ताहांत में किसी कारण से मानसिक चिंता रहेगी।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में मानसिक चिंता रहेगी। भावुकता से कोई भी निर्णय ना लें। सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मेहनत और कर्म करने से भाग्य का साथ मिलेगा।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

सप्ताहारम्भ में दाम्पत्य जीवन में सामजस्य बनाये रखें। सप्ताह मध्य में नकारत्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। सप्ताह अंत में भाग्य का साथ मिलने से मन प्रफ्फुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। चतुरता से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नवीन योजना बना सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सप्ताहांत में भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

संतान को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है। गुप्तशत्रुओं से सावधानर हें। विवाह तय होने के योग हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

भू-संपत्ति के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थय का ध्यान रखें। संतान की उन्नति से मन गर्वित रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के पूर्ण योग हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। घर-परिवार में कोई नयी योजना बन सकती है। सप्ताहांत में बदलते मौसम में आप अपने स्वास्थय का खास ध्यान रखें।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

Advertisment

कुटुंब परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी की चतुराई से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। भाई- बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संपत्ति-सम्बंधित कोई योजना बन सकती है। उच्च शिक्षा के प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि