Weekly Horoscope: 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

हर बार की तरह आइए इस बार भी जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल के बारे में, आइए देखते हैं क्या लिखा है 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आपकी राशि में आपके लिए इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर ऋतु जी द्वारा।

Advertisment


Weekly Horoscope -

1. मेष राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की धर्म में आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी के द्वारा भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, बाहरी यात्राएं हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, स्वभाव में नम्रता लाएं। पाइल्स की समस्या उभर सकती है।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह इस राशि की के लोगों के वाणी द्वारा काम बनेंगे। अनायास धन प्राप्ति हो सकती है, धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव है। शरीर के निचले हिस्से का ध्यान रखें ,नहीं तो छोटी मोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है।


3. मिथुन राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे, कार्यक्षेत्र पर नई उपलब्धियां मिलेंगी। विपरीत लिंगी आपसे आकर्षित होंगे। तेज वाणी से बचें, किसी भी तरह के संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। कर्जा लेने और देने से बचें।

Advertisment


4. कर्क राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के सुख संसाधन में वृद्धि होगी, शौक पूरे होंगे। लाभ में बढ़ोतरी होगी, भाग्य में वृद्धि होगी। विपरीत लिंगी आपसे आकर्षित होंगे। प्रेम संबंध विफल हो सकते हैं, गर्भवती स्त्री | अपना ख्याल रखें। चारित्रिक कमजोरियों से बचे।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा, बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। खान-पान पर संयम रखें, लीवर से संबंधित समस्या को अनदेखा ना करें।

6. कन्या राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के लोगों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांस और मदिरा का सेवन ना करें।

Advertisment

7. तुला राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को उनकी छोटी बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ होगा, कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, लीवर की समस्या को अनदेखा ना करें। हड्डियों का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। वाणी मधुर होगी, कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। सर दर्द से बचें, त्वचा संबंधित रोग और संक्रामक रोगों से सावधान।

9. धनु राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल करेंगे, खुद की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, तीखी वाणी से बचें। चोट चपेट से सावधान रहें।

Advertisment

10. मकर राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के योग और भोग दोनों में वृद्धि होगी, विदेश यात्रा हो सकती हैं। बाहरी क्षेत्रों से लाभ मिलेगा, सुख संसाधन में बढ़ोतरी होगी। चरित्र का ध्यान रखें, एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें। हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा ना करें।

11. कुम्भ राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, सरकारी नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।स्थान परिवर्तन हो सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें, गृह क्लेश से बचें। आलस का त्याग करें।

12. मीन राशि

सप्ताह इस राशि के लोगों का ज्ञान में वर्धन होगा। विवाह तय होने के योग हैं, संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा। खिलाड़ियों के लिए यह समय विशेष | अच्छा है। मांस मदिरा के सेवन से बचें, वाहन चलाते समय ध्यान रखें। पैरों का खास ख्याल रखें।

Advertisment
image widget
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि Weekly Horoscope Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि