Weekly Horoscope: 5 से सितम्बर 11 सितम्बर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: इतिहास की दृष्टि से भारत में अनेक शास्त्र हैं जिन्हें भूगोल खगोल आदि नामों से जाना जाता है इन्हीं में से एक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र है। इसकी विशेषता यह है कि यह आपका भविष्य बताता है भविष्य आपके आने वाले दिन का, आने वाले सप्ताह का एवं आने वाले महीने और तो और आने वाले साल तक का संपूर्ण भविष्य ज्योतिष शास्त्र से जाना जा सकता है।

Advertisment

पुरातन से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा।

Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आय में बढ़ोतरी होगी, बाहरी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती है। त्वचा संबंधी रोगों और संक्रामक रोगों से बचे।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्त्रियां मददगार साबित होंगी। उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे। मधुमेह के रोगी अपना ध्यान रखें, छोटी मोटी शल्य चिकित्सा हो सकती है।

Advertisment

3. मिथुन राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में विशेष  उपलब्धियां प्राप्त होंगी। मां का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में चली आ रही परेशानी दूर होगी। पराक्रम बढ़ेगा, कलात्मक चीजों की तरफ रुचि बढ़ेगी। आंखों का और गले का ध्यान रखें, एलर्जी की समस्या हो सकती है।

4. कर्क राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती, अति भावुकता से बचें।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का नौकरी में दबदबा रहेगा इनका व्यक्तित्व तेजमय होगा। गुप्तचर विभाग, पुलिस, डिफेंस से जुड़े लोगो को विशेष सफलता हासिल होगी। इनकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, आय बढ़ने के योग है। फैटी लीवर और पथरी की समस्या से बचें।

Advertisment

6. कन्या राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपने घर की साज सज्जा और अपनी सुंदरता पर ध्यान देंगे। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के योग हैं। आंखों की समस्या से बचे हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें।

7. तुला राशि

सप्ताह इस राशि के लोगों का देश विदेश में भ्रमण हो सकता है। विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे, बाहरी क्षेत्रों लाभ प्राप्त होगा। चोट चपेट दुर्घटना से बचें, प्रेम संबंध में मतभेद हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लाभ के योग है, संतान से संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मांसपेशियों का ध्यान रखना होगा, स्त्री जनित बीमारियों से सचेत रहें।

Advertisment

9. धनु राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। दुश्मन मुंह की खाएंगे, पदोन्नति के योग हैं। सुख संसाधन की प्राप्ति होगी, लेखन में रुचि बढ़ेगी। पेट के रोगों से सावधान रहें, कर्ज लेने और देने से बचें।

10. मकर राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य प्रबल होगा कलात्मक चीजों में रूचि बढ़ेगी, मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। एसिडिटी के मरीज अपना ध्यान रखें, संक्रामक रोगों से सावधान रहें।

11. कुम्भ राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी को नई उपलब्धियां मिलेंगी, वाणी मधुर होगी। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ की चिंता और तनाव से बचें, आंखों और दांतों का ध्यान रखें।  

Advertisment

12. मीन राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विवाह तय होने के योग है, संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त होगी। खेलकूद में रुचि बढ़ेगी। चारित्रिक पतन से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राशि Weekly Horoscope मेष राशि सिंह राशि