Advertisment

Weekly Horoscope: 6 फरवरी से 12 फरवरी तक क्या लिखा है आपकी राशि

आइए आज हम ब्लॉग में 2023 के दुसरे महीने यानी फरवरी के हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:  राशिफल की सहायता से आज तक बहुत से जातकों ने अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित किया है। तो आइए आज हम ब्लॉग में 2023 के दुसरे महीने यानी फरवरी के  हफ्ते के सप्ताहिक राशिफल के बारे में जानते हैं कि क्या कहती है आपकी राशि आपके लिए इस हफ्ते, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अनिमा जी के द्वारा।

Advertisment

सप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी और पारिवारिक समय अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य सुखों में भी वृद्धि होगी। संतान-सम्बंधित चिंता दूर होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नवीन संपत्ति क्रय की योजना बन सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

Advertisment

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। बदलते मौसम में सर्दी-जुखाम से बच कर रहें।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। माता से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों के स्वास्थय का ध्यान रखें। मधुर वाणी से प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

4. कर्क राशि ( Cancer Weekly Horoscope)

शुभ समय है: मन प्रफ्फुलित रहेगा। घर परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है। पुराना भू-संपत्ति के विवाद सुलझने के योग हैं।

Advertisment

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

सप्ताहारम्भ में नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे जिससे मानसिक चिंता रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सप्ताह मध्य से समय शुभ है। विवाह तय होने के पूर्ण योग हैं। आय में वृद्धि होने के भी संभावना है। घर-परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

Advertisment

आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कोई उलझन से निकलकर निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। किसी गुरु समान व्यक्ति से सही मार्गदर्शन मिलेगा।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

कार्यस्थल पर उच्च अधिकारीयों से प्रशंसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। एक से अधिक नवीन कार्यों की योजना बनेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। विवाह तय होने के योग हैं।

Advertisment

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने से अति उत्साहित रहेंगे। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। आय बढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताहांत में खचों पर नियंत्रण रखें।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताहारम्भ में थोड़ी मानसिक चिंता रह सकती है। सप्ताह मध्य से समय शुभ है और भाग्य साथ देगा। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे और नवीन अनुबंध मिल सकते हैं। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुराने मित्रों के साथ मिलकर समय अच्छा व्यतीत करेंगे।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

विवाह तय होने के योग हैं। व्यापारिक नयी योजना बनेगी। अचानक कोई नवीन अनुबंध मिलेगा, जिससे ईशवर पर आस्था बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सजग रहें एवं गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें। माता के स्वास्थय का ध्यान रखें।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

स्वास्थय पर विशेष ध्यान दें। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय व्यतीत करेंगे। भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

संतान की उन्नति से मन गर्वित होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा और मन के अनुसार दाखिला मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह तय होने के योग हैं। बदलते मौसम में सर्दी जुखाम से बच कर रहें यात्रा में सावधानी बरतें।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि सप्ताहिक राशिफल
Advertisment