Weekly Horoscope: 6 नवंबर से 12 नवंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: पिछले कई वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल ज्योतिष डिविनेशन द्वारा।


Weekly Horoscope -


1. मेष राशि

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं हो रही है, लेकिन सोमवार से आपका समय अनुकूल होने लग जाएगा। आपको किसी कार्य के प्रति आलस्य नहीं करना चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग अच्छे रहेंगे।

2. वृषभ राशि  

सप्ताह की शुरुआत में कुछ मानसिक समस्याएं सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है, बुधवार से समय आपके पक्ष का होता चला जाएगा। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी को धन उधार नहीं दें। धन का लेन - देन भी सोच समझ कर करें।

3. मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके लिए उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। आपको अत्यधिक क्रोध से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो सावधानी की आवश्यकता है। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए परेशानी वाला रह सकता है। इन दिनों में विशेष ध्यान रखें।

4. कर्क राशि

Advertisment

यह सप्ताह प्रारंभ में जहां आपके लिए अच्छा रहेगा, वहीं उत्तरार्ध में परेशानी हो सकती है। वैसे समय आपके पक्ष का नहीं चल रहा है, इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। आपका पारिवारिक सुख प्रभावित हो रहा है।

5. सिंह राशि  

सोमवार के बाद समय आपके पक्ष का होने लग जाएगा। जो भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है, वह इसके बाद ही लें। यदि कोई कोर्ट कचहरी का मामला है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने स्वभाव से आप शत्रु को भी अपने पक्ष में कर लेंगे।

6. कन्या राशि

बुधवार के बाद यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। इसके पहले मानसिक और शारीरिक समस्या रह सकती है। धन का लेन - देन सावधानीपूर्वक करें। किसी को धन उधार नहीं दें। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा।

7. तुला राशि

Advertisment

यह सप्ताह आपके लिए उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। विशेष रूप से बुधवार और गुरुवार का दिन कुछ परेशानी वाला रहेगा। इन दिनों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है,  तो वहीं नौकरीपेशा वालों के लिए भी लाभ के योग बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि

समय आपके पक्ष का नहीं चल रहा, मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। यह सप्ताह आपके लिए प्रारंभ में तो अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन शुक्रवार और शनिवार का दिन परेशानी वाला रह सकता है।

9. धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा कहा जा सकता है। यदि आप रोजगार प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक सुख को लेकर सावधानी रखें और जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार करें।

10. मकर राशि

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है, लेकिन बुधवार के बाद समय आपके पक्ष का होता चला जाएगा। इस सप्ताह शत्रु पक्ष पर आप हावी हो सकते हैं, लेकिन चंद्रग्रहण के कारण कुछ मानसिक समस्याएं भी आपको रह सकती हैं। विशेष रुप से आपका पारिवारिक सुख प्रभावित हो सकता है।

11. कुम्भ राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।  बुधवार और गुरुवार का दिन कुछ परेशानी वाला रह सकता है। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।

12. मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए उतार - चढ़ाव वाला रह सकता है। विशेष रूप से उत्तरार्ध के दिन शुक्रवार और शनिवार आपके लिए नकारात्मक हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। बेवजह किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल