Advertisment

Body Marks Meaning: आपके किस्मत के ताले खोल सकते हैं यह निशान

author-image
New Update
marks

कोई भी चीज व्यर्थ नहीं होती है। हर बात का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। कुछ लोगों के शरीर पर पैदाइश से ही कुछ निशान होते हैं जिनका मतलब बहुत खास है। यह निशान हजारों में केवल एक दो लोगों के शरीर पर होते हैं। यह व्यक्ति के भविष्य और उसकी ज़िंदगी के महत्वपूर्ण अवसरों की तरफ इशारा करते हैं।

Advertisment

सबके शरीर पर अलग-अलग तरह के निशान हो सकते हैं जिनका मतलब भी अलग अलग होता है। जब आप किसी ज्योतिष से अपना भविष्य पूछते हैं तो वह सबसे पहले आपके शरीर पर मौजूद निशान को जरूर देखने की बात करता है। आप इन निशानों को साधारण समझकर नजरअंदाज ना करें क्योंकि उनके पीछे आपकी जिंदगी के कई बड़े राज छुपे हैं।

1. आधा चांद

क्या आपने कभी किसी ज्योतिषी को अपने हाथ की लकीरें दिखा कर अपने भविष्य को जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो अब आप खुद ही इसका पता लगा सकते हैं। अपने दोनों हथेलियों को हटाकर उसकी लकीरों पर नजर डालें। अगर आपको आधा चांद बनते हुए नजर आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपको अपने करियर में बहुत सफलता मिलने वाली है।

Advertisment

2. त्रिभुज

जिन लोगों के शरीर पर त्रिभुज के आकार का कोई भी निशान होता है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। यह निशान इस बात का संकेत देता है कि आप जल्दी ही अमीर बनने वाले हैं और आपके हाथ में लक्ष्मी माता हमेशा विराजमान रहेंगे।

3. बगल मे तिल

Advertisment

अगर आप की बगल में बालों के नीचे कोई भी तिल या मस्सा है तो संतुष्ट हो जाइए। क्योंकि इसका मतलब यह है कि आपको अपने जीवन में सफलता और कामयाबी मिलेगी। अगर आप के दाहिने बगल में दिल है तो आप संभल कर रहने की जरूरत है।

4. शंख

अगर आपके शरीर पर शंख के आकार का कोई भी निशान है तो यह एक शुभ संकेत है। शरीर पर यह निशान जीवन मे सफलता और सुख शांति का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह शंख की ध्वनि घर को पवित्र करती है उसी तरह यह निशान आपकी जिंदगी के लिए पवित्र है।

Advertisment

5. मछली

शरीर पर मछली के आकार का कोई भी निशान आपके जीवन में प्रतिष्ठा की ओर संकेत करता है क्योंकि यह प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

6. तीर कमान

Advertisment

तीर कमान का सोच कर ही मन में एक ऐसा व्यक्तित्व भरता है जो अपने लक्ष्य को चील की आंखों से देख कर उसी की तरह पूरा करता है। अगर आपके शरीर के निचले हिस्से में यह निशान है तो इसका मतलब है कि आप अपनी जिंदगी में बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं।

7. हाथ पर तिल

हाथ पर तिल होना कोई मामूली बात नहीं है। यह करोड़ों लोगों में किसी एक दो लोगों के हाथ पर होता है। जिनके हाथ पर तिल होता है उनका जीवन बेहद खुशहाल और समृद्ध होता है। पैसा तो कमाया जा सकता है लेकिन खुशियां नहीं कमाई जा सकती है। यह आपकी खुशियां को सुनिश्चित करता है।

Body Marks
Advertisment