Normal vagina : क्या आपका वजाइना नॉर्मल है ? जानिए ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update

नॉर्मल वजाइना क्या होता है ?


1. लेबिया और इनर लिप


हम अपना वजाइना बिना शीशे की मदद के नहीं देख सकते हैं। हम जो अपने प्यूबिक एरिया में देखते हैं वो असल में लेबिआ होता है। लेबिया वजाइना के ऊपर होते हैं और उसे प्रोटेक्ट करते हैं।

कई महिलाओं के ऊपरी लिप्स (मेजर लेबिया) इनर लिप्स (माइनर लेबिया) से बड़े होते हैं तो कई महिलाओं के इनर लिप्स अपर लिप्स से बड़े होते हैं जिसके कारण वे अक्सर लटके हुए दिखाई देते हैं।

2. डार्क वजाइना


अक्सर महिलाएं अपने वजाइना के डार्क होने को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती हैं। वजाइना का डार्क होना और शरीर के बाकी अंगों के मुकाबले ज्यादा डार्क होना बिल्कुल नॉर्मल होता है। इसमें चिंता की कोई भी बात नहीं होती है।

अपने वजाइना के रंग को कई बार गोरा करने के लिए महिलाएं प्यूबिक एरिया में लाइटनिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं जो कि बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

ये ब्लीचिंग, व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स का वजाइना जैसी सॉफ्ट स्किन पर इस्तेमाल कर्ण वजाइना के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके वजाइना में इन्फेक्शन भी हो सकता है।

3. प्यूबिक हेयर्स


जब भी बात प्यूबिक हेयर्स की आती है तब महिलाएं कोशिश करती हैं कि वे अपने प्यूबिक पार्ट को एक दम क्लीन शेव करके रखें जबकि ऐसा कर उचित नहीं होता है।

वैजाइना के आस पास के एरिया को शेव या वैक्स करने से आपको हेयर फॉलिकल्स और बंप की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

प्यूबिक हेयर आपकी वजाइनल हिस्से को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से बचाते हैं इसलिए इनका साफ होना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

तो ये थी वो 3 बातें जो एक नॉर्मल वजाइना के बारे में हर महिला को पता होनी ही चाहिए।
सेहत