Advertisment

Eye Flu: आई फ्लू क्या है और इसके लक्षण क्या हैं चलिए जानते हैं

हैल्थ/ब्लॉग: आई फ्लू को पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। आई फ्लू धुएं, धूल, परागकण या रसायनों से होने वाली किसी भी एलर्जी या जलन के कारण हो सकता है।

author-image
Priti
New Update
Symptom 0000.png

What Is Eye Flu And What Are The Symptoms (image credit : The Indian Express)

What Is Eye Flu And What Are The Symptoms: आई फ्लू को पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। आई फ्लू धुएं, धूल, परागकण या रसायनों से होने वाली किसी भी एलर्जी या जलन के कारण हो सकता है। यह रोग कंजंक्टिवा या आंख की ट्रांसप्लांट झिल्ली(membrane) की सूजन के कारण होता है जिससे यह गुलाबी दिखाई देती है। संक्रमण के लक्षण और संकेत हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। हालाकि सबसे आम लक्षण आँखों में रेडनेस, सूजन और खुजली होती है। फ्लू की शुरुआत के दौरान आंखों में पानी भी आ सकता है। आई फ्लू क्या है और इसके लक्षण क्या हैं जानते हैं इस ब्लॉग में।

Advertisment

आइये जानते हैं कि आई फ्लू क्या है और क्या हैं इसके लक्षण?

1. रेडनेस

आई फ्लू का सबसे अधिक ध्यान देने वाला लक्षण है आंखों में रेडनेस दिखाई देना। कंजंक्टिवा सूज जाता है और गुलाबी या लाल दिखाई देता है जिससे इस स्थिति को "गुलाबी आंख" बोला जाता है।

Advertisment

2. पानी आना या स्राव होना

आई फ्लू के कारण आंखों से अत्यधिक आंसू आना या पानी निकलना हो सकता है। डिस्चार्ज या थोड़ा गाढ़ा हो सकता है और इससे पलकें आपस में चिपक सकती हैं, खासकर सोने के बाद।

3. खुजली और जलन

Advertisment

संक्रमित आंख में खुजली और जलन महसूस हो सकती है। आई फ्लू से पीड़ित लोगों को अपनी आंखें रगड़ने की इच्छा हो सकती है, लेकिन ऐसा करने से संक्रमण दूसरी आंख या अन्य लोगों में फैल सकता है।

4. प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता

आई फ्लू आंखों को प्रकाश के प्रति संवेदनशील बना सकता है, इस स्थिति को फोटोफोबिया के रूप में जाना जाता है। तेज रोशनी से असुविधा और दर्द हो सकता है।

Advertisment

5. पलकों की सूजन

कुछ मामलों में, आईफ्लू के कारण पलकों में सूजन हो सकती है। जिससे वे सूजी हुई और लाल दिखाई देने लगती हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

symptoms लक्षण Eye Flu आई फ्लू
Advertisment